A description of my image rashtriya news भीम आर्मी की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जल्द बनेगी नई जिला कार्यकारिणी - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भीम आर्मी की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जल्द बनेगी नई जिला कार्यकारिणी

भीम आर्मी की समीक्षा बैठक संपन्न, जल्द होगी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा. 

 इंसान की पहचान उसके पदों से नहीं अच्छे कार्यों से होना चाहिए.. दत्तू मेढ़े 

बुरहानपुर। भीम आर्मी की नई जिला कार्यकारिणी के गठन की तैयारियों को लेकर आज बुरहानपुर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के पहले महापुरुषों के छायाचित्र को मालयार्पण कर वंदन किया गया , सौगात की बेला के पश्चात बुरहानपुर जिले के विभिन्न जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुये । बैठक के सभी पदाधिकारियों ने क्रमवार अपना परिचय देते हुए संगठन के प्रति अपने विचार एवं सुझाव रखे। इंदौर संभाग अध्यक्ष गोविंद खारीवाल ने भीम आर्मी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को समय-समय पर शोषित, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा रहना होगा। साथ ही गांव-गांव पाठशालाओं का संचालन कर महापुरुषों के विचारों एवं उनके संघर्ष और जीवन परिचय को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य भी किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े ने कहा कि “इंसान की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके कार्यों से होनी चाहिए। पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन व्यक्ति की कार्यशैली और समाज के प्रति उसका निस्वार्थ योगदान हमेशा यादार रहता है। इसलिए हमें बिना किसी स्वार्थ के समाजहित में लगातार काम करते रहना चाहिए और अपने कार्यों से अपनी पहचान बनानी चाहिए।”
 जाते समय इंदौर संभाग अध्यक्ष गोविंद खारीवाल द्वारा बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का छायाचित्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े को भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि मेढ़ेजी के मार्गदर्शन एवं संघर्ष से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश ही नहीं अन्य राज्य के भी अनेक साथी संगठन से जुड़े हैं और भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन संगठन को मिलता रहे, ऐसी अपेक्षा चाहता हु।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, गांव-गांव पाठशाला संचालन तथा नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। जल्द ही बुरहानपुर जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
 इसी दरमियान समाज के रिटायर्ड वरिष्ठ एन आर गजभिये द्वारा बताया गया कि ऐसे कर्मठ जुझारू ईमानदार युवाओं के साथ में हम 80 के उम्र में भी सामाजिक कार्य करने में युवा जैसी ऊर्जा मिल रही है, क्योंकि निस्वार्थ भाव से समाज में गतिविधियां दत्तू मेढ़े द्वारा चलाई जा रही है,सभी को साथ लेकर तो हम सभी रिटायर अधिकारी कर्मचारियों ने ऐसे युवाओं को समय-समय पर मार्गदर्शन के साथ-साथ में आर्थिक मदद भी करते रहना चाहिए. मैं और रिटायर मेरे साथी हमेशा सामाजिक हित के अच्छे कार्यों के लिए तत्पर रहेंगे.
बैठक में संदीप चौहान,रमज़ान तड़वी,विजय मेढ़े,एन.आर. गजभिये, अशोक गवई, मुकेश अडकड़े, मिथुन शंखपाल, सुशील ठाकरे, डॉ. सलाम अंसारी, संगीता तायडे, सचिन मोरे, संतोष सोनवने,मोहन संखपाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.