A description of my image rashtriya news सूअरों का आतंक! किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद, कर्ज लेकर खेती करने वाले अन्नदाता बेहाल - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सूअरों का आतंक! किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद, कर्ज लेकर खेती करने वाले अन्नदाता बेहाल

सूअरों का आतंक! किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद, कर्ज लेकर खेती करने वाले अन्नदाता बेहाल

बुरहानपुर। जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम घाघरला, डालमहू, धमनपुर, नावरा सहित आसपास के सैकड़ों गांवों में जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि सूअर रात के समय खेतों में घुसकर मक्का सहित खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

किसान संतोष राठौड़ ने बताया कि कर्ज लेकर खेतों में मक्के की फसल लगाई थी, लेकिन सूअरों ने फसल को बर्बाद कर दिया। वहीं किसान रतन सिंह राठौड़ का कहना है कि उनकी फसलों को भी लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

किसानों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की ओर वन विभाग का पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लगातार फसल नुकसान से किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है।

पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने तथा सूअरों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।

बड़ा सवाल—आखिर कब रुकेगा सूअरों का आतंक और कब मिलेगी बर्बाद फसलों का मुआवजा?


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.