A description of my image rashtriya news त्योहारों से पहले पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी एक्शन मोड में, प्रमुख चौराहों और थाना गणपतिनाका का किया आकस्मिक निरीक्षण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

त्योहारों से पहले पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी एक्शन मोड में, प्रमुख चौराहों और थाना गणपतिनाका का किया आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने किया प्रमुख चौराहों एवं थाना गणपतिनाका का आकस्मिक निरीक्षण

थाना परिसर, रिकॉर्ड, लंबित प्रकरणों एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की ली जानकारी

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आगामी त्योहारों एवं शहर में शांति, कानून-व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं थाना गणपतिनाका का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं पुलिस की मैदानी मौजूदगी का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख बिंदु—

पुलिस अधीक्षक ने शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील चौराहों का निरीक्षण कर पुलिस बल की तैनाती एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं प्रभावी पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

आगामी त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए जुलूस मार्ग, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

थाना गणपतिनाका के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, रिकॉर्ड, लंबित प्रकरणों एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त, वाहन चेकिंग एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण बढ़ाने के निर्देश दिए।

असामाजिक तत्वों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिस बल की त्वरित उपलब्धता एवं क्विक रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन से बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने कहा कि बुरहानपुर पुलिस की प्राथमिकता आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। आगामी त्योहारों एवं आयोजनों के दौरान पुलिस द्वारा सतत निगरानी, प्रभावी पेट्रोलिंग एवं आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सजगता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.