विधायक मंजू दादू ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें
विधायक मंजू दादू ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें
- जनसमस्याएं भी सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश
- डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया तथा भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही नेपानगर में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याओं की जानकारी ली और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसमस्याएं सुनीं, दिए निराकरण के निर्देश*
प्रवास के दौरान विधायक मंजू दादू ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*अर्पित की श्रद्धांजलि*
नेपानगर में महान वैज्ञानिक, भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विधायक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनके विचार राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।
*स्कूल परिसर में किया पौधारोपण*
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भातखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
*विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें*
विद्यालय में मध्यप्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। विधायक ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई की जानकारी ली और कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों सेअनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
*कार्यकर्ताओं के साथ किया आत्मीय संवाद*
प्रवास के दौरान विधायक दादू भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण सिंह ठाकुर के निवास भी पहुंचीं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्नेहभोज किया तथा संगठनात्मक विषयों और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान नेपानगर मंडल अध्यक्ष नीलेश महाजन, सांसद प्रतिनिधि सौजन्य तिवारी, मनोज माहेश्वरी, राजेश चौहान, संजय विजयवर्गीय, प्रवीण काटकर,राहुल यादव, रोहित यादव, विजय यादव, सरोज मुहासे, छाया गुढ़गे, शिखा विजयवर्गीय,ललित चौहान, भीमा नायक, विक्रम चौहान, शंकर चौहान, रामकिशन अग्रवाल, अमर सिंह पवार, वासुदेव चौधरी, समस्त पार्षदगण,भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं