बुरहानपुर में गूंजेगा जय जगन्नाथ का जयघोष, 27 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
बुरहानपुर। इस्कॉन बुरहानपुर द्वारा आगामी 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक उल्लास और भक्ति के माहौल में निकलने वाली इस दिव्य यात्रा में शहरभर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार रथयात्रा दोपहर 2 बजे बालाजी मंदिर महाराजगंज से प्रारंभ होकर गुजराती वाड़ी तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा महारानी के भव्य रथ के दर्शन होंगे। पूरे मार्ग पर हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की भक्ति से वातावरण भक्तिमय रहेगा।
इस्कॉन बुरहानपुर ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दर्शन और रथ की सेवा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
आयोजन समिति ने बताया कि यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि हर कोई इस ऐतिहासिक और दिव्य आयोजन का हिस्सा बन सके।
27 जुलाई को बुरहानपुर एक बार फिर "जय जगन्नाथ" के जयघोष से गूंजेगा और शहर भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह के रंग में रंगा नजर आएगा।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं