दिगंबर जैन समाज की कृषि भूमि मुनाफेदार से मुक्त, समाज में हर्ष व्याप्त।
दिगंबर जैन समाज की कृषि भूमि मुनाफेदार से मुक्त, समाज में हर्ष व्याप्त।
बुरहानपुर । दिगंबर जैन समाज के मंदिर ट्रस्ट की भूमि जिसका खसरा क्रमांक 72 रकबा 3. 57 हेक्टेयर भूमि जो बुरहानपुर जिले के ग्राम सुखपुरी में स्थित है तथा वर्षों से किसानों को मुनाफे से कृषि हेतु दी जाती रही है , किंतु कुछ वर्षों से जैन मंदिर ट्रस्ट क़ी उक्त कृषि भूमि को मुनाफेदार से वापस लेना चाहता था। जिसके लिए मंदिर के ट्रस्टीओ द्वारा उक्त कृषक, मुनाफेबुरहानपुर - दिगंबर जैन समाज के मंदिर ट्रस्ट की
भूमि जिसका खसरा क्रमांक 72 रकबा 3. 57 हेक्टेयर भूमि जो बुरहानपुर जिले के ग्राम सुखपुरी में स्थित है तथा वर्षों से किसानों को मुनाफे से कृषि हेतु दी जाती रही है किंतु कुछ वर्षों से जैन मंदिर ट्रस्ट क़ी उक्त कृषि भूमि को मुनाफे दार से वापस लेना चाहता है जिसके लिए मंदिर के ट्रस्टीओ द्वारा उक्त कृषक, मुनाफे दार को कई बार समझाईश देकर उक्त कृषि भूमि वापस लेना चाहता था किंतु कृषक के नियत में खोट होने से बार-बार बहाने करता रहा !
जिसकी शिकायत ट्रस्टीयो द्वारा अनुविभागीय अधिकारी बुरहानपुर को की गई , श्रीमान द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के बाद दिनांक 2/08/25 क़ो आदेश पारित करते ट्रस्ट के पक्ष में फैसला सुनाते उक्त मुनाफेदार को उक्त कृषि भूमि दिनांक 28/02/26 तक ट्रस्ट को वापस देने का सख्त आदेश पारित किया।
किंतु शासन के सख्त आदेश के बाद भी उक्त कृषि भूमि मुनाफेदार ने ट्रस्ट को वापस नहीं करने पर जैन समाज के ट्रस्टी यो द्वारा उक्त मामले को जिलाधीश महोदय के यहां जनसुनवाई में रखा गया जिलाधीश महोदय ने तत्काल कार्रवाई करते उक्त कृषि भूमि मुनाफेदार के कब्जे से मुक्त करते जैन मंदिर ट्रस्ट को वापस दिलाई गई ।
जिससे बुरहानपुर जिले के जैन समाज मे हर्ष व्याप्त है तथा संपूर्ण जैन समाज ने जिलाधीश महोदय का आभार व्यक्त किया है! उक्त जानकारी ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य सुहास जैन एवं निलेश पाटनी ने दी है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं