A description of my image rashtriya news बुरहानपुर: कल इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, मेंटेनेंस के कारण प्रभावित होगी आपूर्ति। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर: कल इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, मेंटेनेंस के कारण प्रभावित होगी आपूर्ति।

बुरहानपुर: कल इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, मेंटेनेंस के कारण प्रभावित होगी आपूर्ति।

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के बुरहानपुर शहर संभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली कटौती का विवरण इस प्रकार है:
सुबह 09:30 बजे से 10:30 बजे तक: 11 के.वी. जयस्तंभ फीडर, 11 के.वी. कोतवाली फीडर और 11 के.वी. शाही किला फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र: टैम्पों स्टैंड, जयस्तंभ, पानी की टंकी, प्रकाश खान का वार्ड, सिटीजन बैंक, नेहरू प्रतिमा, मांडा बाजार, मंडी चौराहा, ढोल वाडा, मटका टॉकीज, खान भाई आइस फैक्ट्री, सिटी कंट्रोल रूम, मंडी पावर हाउस, दीदार टॉवर, जामा मस्जिद, अंडा बाजार, लकड़ी बाजार, टांगा स्टैंड, मिलन होटल, गांधी चौक और साडी बाजार आदि।
सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक: 11 के.वी. मोमीनपुरा फीडर के तहत आने वाले इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र: पोद्दार वाली डी.पी., रोशन साइजिंग, गणपति नाका थाना, मोमीनपुरा क्षेत्र, टेढी इमली क्षेत्र, स्व. ठा. शिवकुमार सिंह का निवास क्षेत्र, हनुमान साइजिंग के पास का क्षेत्र, बडी मजार और लोहारमंडी क्षेत्र आदि।
विभाग के अनुसार, कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। बिजली उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.