A description of my image rashtriya news नगर निगम टीम ने मेट्रो मेडिकेयर हॉस्पिटल पर बायो वेस्ट कचरा फेंकने, दूध डेयरी पर पॉलिथीन का उपयोग करने पर 3000 रु का जुर्माना वसूला - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नगर निगम टीम ने मेट्रो मेडिकेयर हॉस्पिटल पर बायो वेस्ट कचरा फेंकने, दूध डेयरी पर पॉलिथीन का उपयोग करने पर 3000 रु का जुर्माना वसूला

नगर निगम टीम ने मेट्रो मेडिकेयर हॉस्पिटल पर बायो वेस्ट कचरा फेंकने, दूध डेयरी पर पॉलिथीन का उपयोग करने पर 3000 रु का जुर्माना वसूला 

बुरहानपुर — नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा के निर्देशन में आज नगर निगम टीम ने बाजार में निरीक्षण के दौरान मेट्रो मेडिकेयर हॉस्पिटल में बायोमेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे के बाहर फेंका हुआ दिखाई देने पर नगर निगम ने अस्पताल प्रबंधन पर 2000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025—26 की के तहत होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अस्पतालों को अपने यहां से निकलने वाले कचरे का सही तरीके से निष्पादन करना अनिवार्य है। साथ ही अस्पतालों को बायोमेडिकल वेस्ट को अलग से सुरक्षित रखना होता है।

इसी तरह नगर निगम की टीम द्वारा दूध डेरी पर पॉलिथीन का उपयोग पाया जाने पर ₹1000 का जुर्माना वसूला गया ।

गुरुवार को शनवारा रोड स्थित मेट्रो मेडीकेयर हॉस्पिटल में नगर निगम के सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल टीम के साथ निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बायोमेडिकल वेस्ट बाहर फेंका गया था नगर निगम ने अस्पताल प्रबंधन पर 2000 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की।
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में खुले में बायोमेडिकल कचरा सड़क किनारे या खुले में फेंकने और प्रतिबंधित पॉलीथिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर प्रशासन द्वारा जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाती है ।

बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के साथ सभी अस्पतालों और क्लिनिक लैब संचालकों को अपने कचरे को विशेष डब्बे में अलग करना चाहिए।

सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और कचरा सड़क पर फेंकने वाले व फैलाने वालों पर भारी जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी ।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल,सेक्टर अधिकारी विजय रायसरदार और सुपर वाइजर मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.