बुरहानपुर के संतोष दीक्षित को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष
संतोष दिक्षित बने प्रदेश अध्यक्ष
अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की राष्ट्रीय संस्थापक आदरणीय साजिद निसार अहमद मुंबई द्वारा अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफाक अहमद खान की अनुशंसा पर बुरहानपुर मंडी कर्मचारी श्री संतोष दिक्षित जी को अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की सलाहकार मंडल का मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह सम्मान अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सैयद शहजाद अली के रिटायरमेंट के कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित अतिथियों में आदरणीय अमित मिश्रा जी, श्री रुद्रेश्वर इंडोलॉजी, वक्त बोर्ड के जिला अध्यक्ष माननीय फारूक साहब, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र महाजन,विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुधाकर मकुन्दे जी की उपस्थिति में मंच पर मौजूद समस्त अतिथियों के द्वारा दिया गया।
सम्मान समारोह के अवसर पर डॉक्टर अशफाक खान ने श्री संतोष दिक्षित जी से आग्रह किया है कि प्रदेश के हर जिले में सलाहकार मंडल का गठन करेंगे एवं संगठन को मजबूत करेंगे।
प्रदेश भर में आपके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशफाक खान को अवगत कराते रहेंगे। वही श्री संतोष दिक्षित जी ने अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय संस्थापक जब साजिद निसार साहब एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफाक खान का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुस्ताक खान,शेख बाबू, बहादुर मीर, शकील अहमद हामी,जावेद अहमद खान,साकिर खान, मुजफ्फर अंसारी, शरीफ खान, सत्तार खान, इकबाल भाई, शाफिकर रहमान, यमीन सिद्दीकी, अल्ताफ खान, मोगरे सर, राजेश साल्वे, अनिल बाविस्कर,बृजेश राठौर, अरविंद ठाकुर, भंगाले सर, नंदू सिंह, मुकेश शाह,शौकतउल्लाह खान,जुबेर सिद्दीकी, ताहिर अंसारी, बुरहान तनवीर, मेराज अहमद,मोहम्मद फहीम साहब, वसीम सर,हारुन सर, रफीक सर, अन्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर महिलाएं भी अधिक संख्या में उपस्थित जिसमें पूर्व संकुल प्राचार्य श्रीमती रज़िया खान एवं वर्तमान संकुल प्राचार्य श्रीमती नफीसा अंसारी तथा लालबाग उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल की सीनियर लेक्चरर श्रीमती सलमा खान आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
वहीं मुख्य अतिथि आदरणीय अमित मिश्रा जी ने अपने हाथों से श्री संतोष दिक्षित जी का गुलदस्ते से स्वागत किया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं