नेपानगर पुलिस का बड़ा एक्शन: गिट्टी खदान में चोरी करने वाले 4 आरोपी दबोचे, 60 हजार का माल बरामद
थाना नेपानगर पुलिस द्वारा 04 आरोपियों को गिट्टी खदान से चोरी गए लोहे की सामग्री कीमती 60 हजार के मशरूका के साथ किया गिरफ्तार।
संक्षिप्त का विवरण: दिनांक 29.06.2026 को फरियादी प्रवीण पिता रामदास काटकर निवासी नेपा मिल गेट के पास थाना नेपानगर में रिपोर्ट किया कि मै नेपामिल गेट के पास नेपानगर रहता हू। खेती का काम करता हू। दिनांक 28.06.2026 के दोपहर 01.00 बजे की बात है। मै अपनी बंद गिटटी खदान पर घुमने के लिये प्रतिदिन खदान को देखने के लिये गया था। मैने वहा जाकर देखा तो दो लोहे के पोल, लोहे का गेट और एगल गिटटी खदान पर नही थे। मैने आसपास के दो लोगो से पुछा कि आपने सामान किसी को ले जाते देखा है क्या तो उन्होने बताया कि एक टाटा एस वाहन पर सामान रखा होकर आपकी खदान से बाहर जाते हुये देखा। सामान कीमत 60000 रूपये करीबन अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अप क्र 233/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में फरार, उद्दघोषित आरोपियो एवं चोरी के प्रकरणो में फरार चल रहे आरोपियो की धर पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल द्वारा पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटनाओं में आरोपियों की तलाश प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की सातपायरी भातखेडी की ओर से एक लोडिंग वाहन मे चौरी का सामान (लोहे का कबाड) लेकर बैचने के लिए बुरहानपुर की ओर जा रहा है सूचना पर ताप्ती पुल पर बैरेगिटिक कर वाहन चैकिंग कर संदिग्ध वाहन क्रमांक MH04 HY3475 आते दिखा जिसे रोका गया। वाहन को चेक करते वाहन मे लोहे कि जालीया व इगलनुमा समान दिखाई देने पर वाहन चालक एवं गाडी मे बैठे 03 व्यकित्यो से नाम पता पुछते वाहन चालक एवं 03 अन्य व्यक्तियो ने नाम शिवम उइके एवं विश्वजीत मश्कोले एवं संतोषसिह धुर्व निवासीयान ग्राम बदनापुर के होना बताया। गाडी मे रखे सामान के बारे मे पुछने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दिया एवं घबराने लगे जिन्हे संदिग्ध वाहन के साथ पुछताछ हेतु थाने लेकर आये। बाद थाने पर कडाई से पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 29.06.2026 को ग्राम सातपायरी गिट्टी खदान से दो लोहे की गाडर, दो लोहे की जाली वाले गेट चुराना बताया। उक्त सामान को गाडी सहित हमने जंगल मे छुपा दिया था जिसे आज बैचने के लिए बुरहानपुर ले जा रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार पर अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण:
(1).*विश्वजीत पिता रामलाल मर्सकोले उम्र 38 साल निवासी ग्राम बदनापुर नेपानगर
(2).शिवम उइके पिता रामदास उइके उम्र 24 साल निवासी ग्राम बदनापुर नेपानगर
(3).संतोष सिंह धुर्वे पिता दलसिंह धुर्वे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बदनापुर नेपानगर
(4).वाहन चालक
जप्त सामग्री: दो लोहे की गाडर, दो लोहे की जाली वाले गेट किमती 60000 रुपये का मश्रुका जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी नेपानगर
निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, प्र.आर 405 दिलीप धुर्वे, प्र.आर 315 अमर पवार, आर 289 नीरज सिंह, आर 346 गजेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं