बुरहानपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 पार्षद नामित, राज्य शासन का आदेश जारी
बुरहानपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 पार्षद नामित, राज्य शासन का आदेश जारी
भोपाल से आदेश, बुरहानपुर नगर निगम को मिले 8 नए नामित पार्षद; शासन ने जारी की अधिसूचना
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बुरहानपुर नगर पालिक निगम में 8 नामित पार्षदों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
शासन द्वारा 19 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 9(1)(ग) के तहत इन सदस्यों को नगर निगम परिषद में नामित किया गया है। इनका कार्यकाल राज्य शासन के आगामी आदेश अथवा परिषद के शेष कार्यकाल तक प्रभावी रहेगा।
नामित पार्षदों की सूची
श्री हीरालाल बड़गुजर – वार्ड क्रमांक 01, महाजनापेठ
श्री बलराज नावाणी – वार्ड क्रमांक 40, लक्ष्मी नगर
श्रीमती उमा कपूर – वार्ड क्रमांक 11, शास्त्री वार्ड
श्री शिवकुमार पासी – वार्ड क्रमांक 08, अंबेडकर वार्ड
श्री रुद्रेश (रूद्रेश्वर) एण्डोले – वार्ड क्रमांक 44, कॉर्पोरेशन बाजार, लालबाग
श्री चिंतामण महाजन – वार्ड क्रमांक 38, रस्तीपुरा
श्री विपुल कानगो – वार्ड क्रमांक 11, शास्त्री वार्ड
श्री विजय शेवाड़े – मिल एरिया, लालबाग
शासन के आदेश में संबंधित जिला कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि सभी नामित पार्षदों का पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) कराकर तीन दिवस के भीतर विभाग को प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।
नगर निगम में इन नामित पार्षदों की नियुक्ति के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से नगर निगम की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों में नई गति मिल सकती है।
फिलहाल शासन का आदेश जारी होने के साथ ही इन नियुक्तियों को लेकर शहरभर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं