बुद्धा कोचिंग क्लासेस पर हुआ छात्र छात्राओं का सम्मान।
बुद्धा कोचिंग क्लासेस पर हुआ छात्र छात्राओं का सम्मान।
राजेन्द्र मसाने।
बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले के नेपानगर स्थित डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौराहे स्थित श्रृद्धा बुद्ध विहार सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा संचालित बुद्धा कोचिंग क्लासेस पर आज छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर रविंद्र मसाने द्वारा बताया गया कि बुद्धा कोचिंग क्लासेस पर छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य को लेकर उनकी क्षमता अनुसार पढ़ाई लिखाई कराई जाती है साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास बना रहे इसको लेकर भी यहां के शिक्षक बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उन पर मेहनत करते है जिसके बाद उनका स्कूल परिणाम बहुत अच्छा आ रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील, महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी प्रगति खराड़िया, समाज सेवी अशोक जायसवाल, महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगिता पाटील, माता भीमाआई महिला मंडल अध्यक्ष कुसुम बाई इंगले, डायरेक्टर रविंद्र मसाने, कोषाध्यक्ष भीमराव वानखेड़े, निम्बा पाटील, राहुल यादव बतौर अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के जानकारी देते हुए बुद्धा कोचिंग क्लासेस की शिक्षिका उपाली मसाने द्वारा बताया गया कि आज के इस कार्यक्रम में बच्चों की भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, समूह नृत्य, एकल नृत्य, एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यही यह भी बताया गया कि भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने इंग्लिश स्पोकन में अपनी मर्जी से महत्वपूर्ण विषय चुनकर उस पर अपनी बात रखी। साथ ही बुरहानपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान को देखते हुए एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जिसमें नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशे से होने वाले दुष प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में संस्था के राजेंद्र मसाने, शहजाद अली, सुनील शिंदे, मिलिंद पान पाटील, सर्वेश किंगे, प्रियांशी वर्मा, खुशबू, सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
भाषण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान आलिया रहमान तडवी, द्वितीय मुग्धा रविन्द्र ढांडे , तृतीय आरोही पटेल
जूनियर वर्ग भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरुषि निगवाल, द्वितीय तरन्नुम रहमान तडवी, तृतीय दीक्षा तायडे रही।
समूह नृत्य में मेघा सोनार, महिमा सोनार, दानवी सोनार, हर्षिका सोनार, हितांशी भगत को सम्मानित किया गया
नुक्कड़ नाटक में हर्षल आरती थाटै, भावेश अहीरे, आहान तायडे, भावेश निकम, आरुष खेराज, रुद्र इन सभी को स्मृतिचिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं