A description of my image rashtriya news ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 विषयक कार्यशाला में बुरहानपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 विषयक कार्यशाला में बुरहानपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 विषयक कार्यशाला में बुरहानपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता।

बुरहानपुर। नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला में बुरहानपुर नगर निगम की ओर से महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव तथा एमआईसी चेयरमैन श्री धनराज महाजन ने सहभागिता की। कार्यशाला में प्रदेशभर के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को नवीन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

कार्यशाला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के विभिन्न प्रावधानों, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन, जनभागीदारी तथा नगरीय निकायों की भूमिका पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर फीडबैक फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री अजय सिन्हा द्वारा स्वच्छता प्रबंधन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन विषय पर विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने स्वच्छता के आधुनिक मॉडल, कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन, संसाधनों के बेहतर उपयोग, नागरिक सहभागिता तथा नगर निकायों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए प्रभावी कार्ययोजना की जानकारी दी।

महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि कार्यशाला से प्राप्त अनुभव एवं सुझाव बुरहानपुर नगर निगम में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनजागरूकता और नागरिकों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से घर-घर कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

एमआईसी चेयरमैन श्री धनराज महाजन ने कहा कि कार्यशाला में प्राप्त तकनीकी जानकारी एवं सुझावों के आधार पर बुरहानपुर नगर निगम स्वच्छता प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सफल मॉडलों, नवाचारों एवं व्यवहारिक उपायों पर भी चर्चा की गई, जिससे नगरीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर स्वच्छता प्रबंधन लागू करने में सहायता मिलेगी। बुरहानपुर नगर निगम ने कार्यशाला में प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.