नीट परीक्षा में मेक्रो विज़न एकेडमी का उत्कृष्ट प्रदर्षन145 विद्यार्थियों में से 125 विद्यार्थियों का चयन
नीट परीक्षा में मेक्रो विज़न एकेडमी का उत्कृष्ट प्रदर्षन
145 विद्यार्थियों में से 125 विद्यार्थियों का चयन
नीट 2026 का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया जिसमें मेक्रो विज़न एकेडमी ने सफलता के नए परिणाम रचे है। प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार एवं जीव विज्ञान संकाय के प्रमुख डॉ. संतोष सिलोरीया ने जानकारी दी है संस्था के 4 विद्यार्थियों ने 720 में से 600 से अधिक अंक अर्जित किये है।
मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के छात्र *श्रेया अग्रवाल 646 नम्रता पटेल 634, शशि जाट 626, अविराज जैन 625, मंयक टैगोर 619, आर्यन गुप्ता 599, श्रृष्टि चुगवानी 593, दुर्गेश राठौर 584* ने उच्चतम अंक प्राप्त कर संस्था और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। संस्था के *आदि नेमा ने जीव विज्ञान विषय में 360 में से 360 अंक, श्रेया अग्रवाल ने 360 में से 355 अंक प्राप्त किये।* ज्ञात रहे आदि नेमा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भी जीव विज्ञान विषय में १०० में से १०० अंक प्राप्त किये थे । 30 चयनित विद्यार्थीयों को देश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में आसानी से प्रवेश मिल सकेगा तथा 05 विद्यार्थीयो को एम्स में प्रवेश मिल सकेगा साथ ही करीब 15 विद्यार्थियों को अशासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश मिल सकेगा। और ऐसे कुल 50 विद्यार्थियों को इस साल MBBS में प्रवेश मिल सकेगा। ऐसे में मेक्रो विज़न एकेडमी के कक्षा 12वीं के बायलॉजी समूह के विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थी भारत देश के भावी डॉक्टर कहलाएगें। और खास बात कि सभी चयनित विद्यार्थियों ने प्रथम प्रयास में ही यह उत्कर्ष परिणाम हासिल किया।
इस अद्वितीय उपलब्धि पर मेक्रो विज़न एकेड़मी के संचालक श्री आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे श्री कबीर चौकसे, श्रीमती देवांशी चौकसे, कु.अंतरा चौकसे, प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार उप प्राचार्या श्रीमती मोनिका अग्रवाल, श्री विजय सुखवानी, डॉ. संतोष सिलोरिया, डॉ.अरूण शर्मा, श्रीमती विभा जेटली, श्रीमती षीतल पोपली, श्रीमती प्रतिभा नायर ने एकेडमी के समस्त स्टॉफ व विद्यार्थियों को इस सफलता हेतु बधाई दी ।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं