अब गैस सिलेंडर के साथ पहुंचेगा सुरक्षा का संदेश: बुरहानपुर में गैस वितरण वाहनों में गूंजेगा ‘भाई आया रे गैस सिलेंडर’"
बुरहानपुर। उपभोक्ता सुरक्षा और जन-जागरूकता को नई दिशा देने वाली एक अभिनव
पहल के तहत बुरहानपुर जिला प्रशासन ने गैस वितरण वाहनों के माध्यम से एलपीजी सुरक्षा संदेश पहुंचाने की शुरुआत की है। ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के सुझाव पर अब जिले में गैस वितरण वाहनों पर सुरक्षा जागरूकता गीत “भाई आया रे गैस सिलेंडर” प्रसारित किया जाएगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के बाद बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल से जुड़ी गैस एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सील जांच, वजन की पुष्टि, सुरक्षा मानकों के पालन और दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी जानकारी सहज रूप से उपलब्ध कराना है।
फाउंडेशन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल जन-जागरूकता का प्रभावी मॉडल बनेगी और “सुरक्षा का संदेश, हर घर तक” अभियान को मजबूत करेगी।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं