A description of my image rashtriya news ग्राम दूधिया में मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी के नेतृत्व में युवाओं ने लिया प्रकृति संरक्षण का प्रण, प्लास्टिक मुक्त और हरित गांव बनाने का संदेश - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ग्राम दूधिया में मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी के नेतृत्व में युवाओं ने लिया प्रकृति संरक्षण का प्रण, प्लास्टिक मुक्त और हरित गांव बनाने का संदेश

ग्राम दूधिया में मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी के नेतृत्व में युवाओं ने लिया प्रकृति संरक्षण का प्रण, प्लास्टिक मुक्त और हरित गांव बनाने का संदेश
बुरहानपुर | विशेष रिपोर्ट
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले के ग्राम दूधिया में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी के तत्वावधान में गांव के जागरूक युवाओं ने एकजुट होकर प्रकृति बचाने, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार करने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने “एक युवा-एक पौधा” अभियान को अपनाते हुए हर व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का प्रण लिया। साथ ही जल संरक्षण, पानी की बर्बादी रोकने और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही प्लास्टिक उपयोग कम करने और स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
उन्होंने बताया कि मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी पिछले कई वर्षों से सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनहित के विभिन्न कार्यों में लगातार सेवाएं और योगदान देती आ रही है। संस्था के कार्यों की ग्रामीणों ने भी सराहना की और इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस दौरान सुरेश राठौड़, इंदल सिंह, विकास पवार, पवन राठौड़, गोपाल राठौड़, शिवा राठौड़, सोनू पवार सहित राकेश, सुनील, भैया, मनीष, दुर्गेश, जगदीश, विश्राम, रज्जू, संजू और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
“धरती का बस एक ही पुकार — हरा-भरा हो पर्यावरण हमारा।”

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.