"वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मुखबिर की सूचना पर 1160 किलो सलई गोंद जब्त, अवैध संग्रहण का खुलासा"
बुरहानपुर। जिले के नेपानगर क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर वन परिक्षेत्र नावरा अंतर्गत ग्राम शेखपुरा में एक दुकान से 1160 किलो सलई गोंद जब्त किया है।
जांच के दौरान सामने आया कि संग्राहक द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में गोंद संग्रहण और गोदामीकरण की अनुमति खंडवा जिले के बोरखेड़ा ग्राम के लिए थी, लेकिन नियमों को दरकिनार करते हुए अवैध रूप से बुरहानपुर जिले के ग्राम शेखपुरा में गोंद संग्रहित किया जा रहा था।
वन विभाग के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के 11 फरवरी 2026 के आदेश के बाद बुरहानपुर जिले में सलई, धावड़ा, कुल्लू, पलाश और खैर गोंद निकालने तथा संग्रहण पर प्रतिबंध लागू है। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध वन उपज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं