रेलवे की कार्रवाई से पहले विधायक का बड़ा फैसला: उजड़ने वाले 60 परिवारों को मिली नई जमीन, बसने का रास्ता साफ।
रिपोर्ट प्रदीप सिंह
रेलवे की कार्रवाई से पहले विधायक का बड़ा फैसला: उजड़ने वाले 60 परिवारों को मिली नई जमीन, बसने का रास्ता साफ।
बुरहानपुर जिले के नेपानगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित संजय नगर में रेलवे लाइन विस्तार के चलते तोड़े जाने वाले लगभग 60 मकानों के बीच राहत की खबर सामने आई है। रेलवे द्वारा 6 जून को प्रस्तावित कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवार अपने मकानों से सामान निकाल रहे हैं, वहीं विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने बेघर होने की चिंता में डूबे परिवारों के लिए रहने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है।
प्रभावित परिवारों की मांग पर विधायक ने जिला प्रशासन से समन्वय कर वार्ड क्रमांक 14 भातखेड़ा स्थित गजानन मंदिर के सामने शासकीय भूमि पर रहने के लिए जगह आवंटित कराई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार यहां प्रभावित परिवारों को पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना और मूलभूत सुविधाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। विधायक ने बताया कि राजस्व भूमि का चयन रहवासियों को स्थायी समाधान और भविष्य में किसी परेशानी से बचाने के उद्देश्य से किया गया है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं