बुरहानपुर पुलिस द्वारा अवैध गौवंश परिवहन तस्करो के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही।
*चौकी धूलकोट द्वारा पिकअप वाहन एवं 09 नग गौवंश किए जप्त वाहन चालक फरार।*
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में चौकी धूलकोट पुलिस को 09 गोवंश को जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।
धूलकोट पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक
पीकअप वाहन में अवैध रूप से गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र की ओर वध हेतु ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए अम्बा झीरपाजरिया मार्ग पर सुखड़िया नाले के पास नाकाबंदी की पुलिस टीम को देखते ही वाहन चालक ने पीकअप को सड़क किनारे खड़ा किया और जंगल की आड़ लेकर फरार हो गया। पुलिस बल ने बिना समय गंवाए रोके गए वहां वाहन क्रमांक MP-37 GA1633 की तलाशी ली, जिसमें 9 गौवंश को अत्यंत क्रूर परिस्थितियों में ठूंस-ठूंस कर बांधा गया था। टीम द्वारा गौवंश के पैरों में बंधी रस्सियों को काटकर उन्हें मुक्त कराया।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 49/26 धारा 4,6,9, गौवश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं 11(1) घ पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया फरार आरोपी की तलाश जारी है। जिले मे अवैध गौवंध वध हेतु परिवहन करने वालो के विरूध्द निरंतर कार्यवाही जारी है।
*जप्त मशरूका* गोवंश 09 नग 60000 हजार दो लोहे के पटिए 500,₹ पिकप वाहन 200000 लाख सहित कुल 260500/₹ मश्रूका जप्त किया गया।
*सराहीनीय भुमीका* थाना प्रभारी निंबोला श्री राहुल कांबले, चौकी प्रभारी धूलकोट श्री कमल मोर,प्रधान आरक्षक संतोष दोगने, इमरान खान, कोमल वर्मा का सराहनी योगदान रहा।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं