A description of my image rashtriya news हत्या के संदिग्ध मामले की निष्पक्ष जांच हो विधायक रोहित पवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

हत्या के संदिग्ध मामले की निष्पक्ष जांच हो विधायक रोहित पवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

हत्या के संदिग्ध मामले की निष्पक्ष जांच हो विधायक रोहित पवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल।

शेख शहजाद की रिपोर्ट 

जलगांव जामोद : तहसील के आदिवासी क्षेत्र में मिली एक युवती की संदिग्ध लाश के मामले में विधायक रोहित पवार ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मंगलवार को स्थानीय पुलिस थाने में आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने यह मांग रखी.

विधायक पवार ने बताया कि 26 अप्रैल को आदिवासी क्षेत्र में एक युवती का शव मिला था, जिसका गला कटा हुआ था तथा शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ था. 


घटना की जांच के दौरान पुलिस मध्यप्रदेश के एक गांव से गुमशुदा युवती के पिता और भाई को हिरासत में लेकर आई. 

उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पर दबाव बनाकर अपराध कबूल करवाने का प्रयास किया गया और उन्हें घटना से जोड़ते हुए कहानी तैयार की गई. 


पवार ने कहा कि 28 मई को कथित मृत युवती स्वयं जीवित अवस्था में।


पुलिस थाने पहुंच गई, जिसके बाद पूरे मामले पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष आदिवासी परिवार को प्रताड़ित किया गया, जबकि वास्तविक तथ्यों की अनदेखी की गई।


 उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को पुलिस विभाग में बनाए रखना उचित नहीं है. इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी पुलिस जांच पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि घटना के एक माह से अधिक समय बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बरामद शव किसका था.


 उन्होंने निर्दोष लोगों को जेल भेजे जाने और उनके साथ हुई कथित मारपीट के लिए जिम्मेदारों को जवाबदेह ठहराने की मांग की. पत्रकार परिषद में पूर्व मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगणे, राकां के जिला अध्यक्ष प्रसेनजित पाटिल, कांग्रेस महासचिव डॉ. स्वाति वाकेकर, गजानन वाघ, प्रकाश पाटिल सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.