A description of my image rashtriya news मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बुरहानपुर से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए 08 जून से 19 जून 2026 तक यहां पर आवेदन जमा कर सकते हैं - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बुरहानपुर से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए 08 जून से 19 जून 2026 तक यहां पर आवेदन जमा कर सकते हैं

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बुरहानपुर से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए 08 जून से 19 जून 2026 तक यहां पर आवेदन जमा कर सकते हैं ।


बुरहानपुर — एमपी में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 03 जुलाई 2026 से शुूरू होगी यात्रा मध्य प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नगरीय निकाय क्षेत्र के सीनियर नागरिकों को कई शहरों में धार्मिक यात्रा कराई जाएगी. धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा तीर्थ दर्शन योजना में इस बार नागरिकों को वैष्णो देवी जाने के लिए धार्मिक स्थल निर्धारित किए गए हैं।

निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बुरहानपुर से वैष्णो देवी यात्रा का कार्यक्रम दिनांक 3 जुलाई 2026 से लेकर 8 जुलाई 2026 तक रहेगा नगरीय निकाय क्षेत्र के सीनियर सिटीजन इस यात्रा के लिए आवेदन जमा करने के लिए 8 जून 2026 से 19 जून 2026 तक नगर निगम के शहरी आजीविका मिशन कार्यालय में जमा करवा सकते हैं ।

योजना का लाभ शहर के ऐसे सीनियर नागरिक को मिलेगा ।


इस यात्रा के लिए मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है आवेदक को आवेदन के साथ आधार कार्ड, समग्र आईडी,राशन कार्ड, वोटर कार्ड और कोई भी आयु संबंधी प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.