A description of my image rashtriya news एक चिंगारी और हो सकता था बड़ा धमाका!घरेलू गैस से ऑटो में रिफिलिंग करते आरोपी गिरफ्तार - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

एक चिंगारी और हो सकता था बड़ा धमाका!घरेलू गैस से ऑटो में रिफिलिंग करते आरोपी गिरफ्तार

शिकारपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों से ऑटो में रिफिलिंग करने वाला आरोपी रंगे हाथों पकड़ाया ₹ 85,000/- का मशरूका जप्त।

बुरहानपुर जिले में अवैध गतिविधियों और जन सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है,।

इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में पुलिस ने घनी आबादी वाले इलाके में अवैध रूप से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों से पैसेंजर ऑटो में गैस रिफिलिंग करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा है।

पुलिस टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि नाथ गली महाजनापेठ में एक व्यक्ति अपने घर के सामने घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध और खतरनाक तरीके से ऑटो वाहनों में गैस भर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को सुचना से तत्काल अवगत कराते हुए उनके दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी।


 मौके पर पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति टुल्लू पंप, रबर पाइप और नोजल की मदद से घरेलू भारत गैस सिलेंडर से एक काले रंग के बजाज पैसेंजर ऑटो में बेहद लापरवाही पूर्वक गैस रिफिल कर रहा था। जिसे पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम अंकित पिता अशोक पंडित उम्र 32 वर्ष निवासी नाथ गली महाजनापेठ, बुरहानपुर का होना बताया। 


वाहन में एलपीजी घरेलू गैस भरने के संबंध में जब आरोपी से वैध लाइसेंस की मांग की गई, तो उसके पास कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं मिला। घनी आबादी और रिहायशी इलाका होने के कारण आरोपी का यह कृत्य अत्यंत खतरनाक था, जिससे क्षेत्र में भीषण आग लगने या बड़ा विस्फोट होने से जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।


आरोपी का यह कृत्य जन सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ होने के कारण उसके विरुद्ध थाना शिकारपुरा में धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (E.C. Act) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287, 288 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस की कार्यवाही से स्थिति इस प्रकार के कार्य करने वाले आरोपियों के हौसले पस्त होंगे एवं घरेलू गैस का उपयोग सिर्फ घरेलू कार्य में ही होगा।


सराहनीय योगदान: थाना प्रभारी निरी.संदीप चौरसिया, प्र.आर. 97 सचिन मिश्रा, प्र.आर. 173 शरीफ केदारकर, प्र.आर. 152 विजय बडकारे एवं आर. 625 अमरसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.