A description of my image rashtriya news ताप्ती सेवा समिति ने राजघाट पर अवैध मछली पकड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई एवं महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ताप्ती सेवा समिति ने राजघाट पर अवैध मछली पकड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई एवं महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

ताप्ती सेवा समिति ने राजघाट पर अवैध मछली पकड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई एवं महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर। ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा आज जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि को ताप्ती नदी के राजघाट पर अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में समिति ने बताया कि राजघाट बुरहानपुर का प्रमुख धार्मिक एवं आस्था का केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ, बुजुर्ग एवं बच्चे स्नान, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध रूप से मछली पकड़ने का कार्य कर रहे हैं, जिससे आए दिन विवाद एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

समिति ने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर तथ्य की ओर भी आकर्षित कराया कि स्नान के लिए आने वाली महिलाओं एवं युवतियों को कुछ असामाजिक तत्व अशोभनीय दृष्टि से देखते हैं, जिससे महिलाओं में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा है। समिति ने इसे महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय बताते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

ताप्ती सेवा समिति ने प्रशासन से मांग की कि राजघाट पर अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई की जाए, क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त एवं आवश्यकतानुसार स्थायी पुलिस व्यवस्था की जाए, महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील समय में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए, अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे एवं चेतावनी सूचना-पट्ट स्थापित किए जाएँ।

समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस गंभीर विषय पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्ष सरिता भगत, मोहन दलाल, अताउल्लाह खान, डॉ. यूसुफ खान, रियाज-उल-हक अंसारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.