प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 30 जून को बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
बुरहानपुर
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 30 जून को बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल
बुरहानपुर मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट मंगलवार, 30 जून, 2026 को बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा जिले में आयोजित जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन गतिविधियों में सहभागिता करेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सिलावट दोपहर करीबन 12 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के पश्चात् प्रभारी मंत्री श्री सिलावट करीबन दोपहर 1:45 बजे रेणुका झील पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। कार्यक्रम पश्चात प्रभारी मंत्री श्री सिलावट करीबन 3ः30 बजे अपने अगले गंतव्य के लिए बुरहानपुर से प्रस्थान करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं