A description of my image rashtriya news बुरहानपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता "सेफ क्लिक" 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता "सेफ क्लिक" 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बुरहानपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता "सेफ क्लिक" 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइबर सुरक्षा रैली का आयोजन कर प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर‌ साइबर अपराध से बचाव संबंधी संदेशों किया प्रसार।

साइबर सुरक्षा रैली के दौरान आकर्षक एवं प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड सोशल मीडिया धोखाधड़ी डिजिटल भुगतान सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध मे की विस्तार से जानकारी दी गई। पेम्फलेट वितरित किए गए।

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "सेफ क्लिक" 2.0 साइबर जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में अभियान संचालित किया जा रहा है।

साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

*थाना कोतवाली* पुलिस द्वारा आज साइबर सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया साइबर सुरक्षा रैली के दौरान आकर्षक एवं प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से नागरिकों जागरूकता का संदेश देते हुए थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर फूल चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक,भीड़भाड़ वाले इलाके से होते हुए मंडी चौराहा पहुंच कर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नीता देअरवाल द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर जागरूकता "सेफ क्लिक" 2.0 अभियान के विषय पर विस्तृत जानकारी दी ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, डिजिटल भुगतान सोशल मीडिया का सही उपयोग करने के संबंध में भी जानकारी दी।पेम्फलेट वितरित किए गए।

*थाना शाहपुर* में थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा एवं स्टाफ द्वारा ग्राम भावसा ग्राम वासियों को व्हाट्सएप पर कोई अंजान लिंक पर क्लिक ना करे और न ही कोई ऐप डाउनलोड करें ना ही अंजान वीडियो कॉल उठाए अपने बैंक खाते व आधार कार्ड से संबंधित जानकारी किसी से भी शेयर न करने की सलाह दी अगर किसी भी तरह के लेन-देन या
धोखाधड़ी आपके साथ होती हैं तो तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराने हेतु जानकारी दी गई।

*थाना खकनार* में थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव एवं स्टाफ द्वारा थाना परिसर में ग्रामीणों को एक एकत्रित कर ग्राम वासियों को साइबर जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

*थाना निंबोला* में थाना प्रभारी निंबोला उप निरीक्षक श्री राहुल कामले एवं स्टाफ द्वारा निंबोला बस स्टैंड पर बसों में यात्रियों को साइबर अपराध संबंध में जानकारी दी गई एवं साइबर अपराध से बचने के उपाय को भी बताया गया। एवं पेम्फलेट वितरित किए गए।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा "सेफ क्लिक" 2.0 अभियान के माध्यम से लगातार जनमानस को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

सोचिए, परखिए, फिर क्लिक कीजिए — एक सुरक्षित क्लिक, एक सुरक्षित भविष्य।"

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.