A description of my image rashtriya news नगर परिषद् शाहपुर द्वारा साप्ताहिक बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक की जप्ती एवं चलानी कार्यवाही। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नगर परिषद् शाहपुर द्वारा साप्ताहिक बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक की जप्ती एवं चलानी कार्यवाही।

नगर परिषद् शाहपुर द्वारा साप्ताहिक बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक की जप्ती एवं चलानी कार्यवाही।


नगर परिषद् शाहपुर द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का कड़ाई से पालन कराने की दृष्टी से अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान के मार्गदर्शन में निरंतर निगरानी की जा रही है।


निगरानी हेतु साप्ताहिक बाजार में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का उपयोग एवं विक्रय करने वाले दुकानदारों और व्यापारियों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान निर्धारित मानकों के विपरीत पाई गई ।
सिंगल यूज प्लास्टिक की पन्नियो को जप्त किया गया तथा संबंधित उपयोगकर्ता 11 व्यापारियों के विरुद्ध नियमानुसार चालनी कार्यवाही की गई जिसमे 2200 रूपये जुर्माने के रूप में वसूल कर भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक की पन्नि का उपयोग करते पाए जाने पर नियमानुसार कारवाही करने हेतु सचेत किया गया ।


नगर परिषद् के अधिकारियों एवं स्वच्छता अमले द्वारा व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कपड़े, कागज एवं अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। 

अभियान के दौरान व्यापारियों एवं आम नागरिकों को शासन द्वारा लागू प्रतिबंधों का पालन करने तथा स्वच्छ एवं सुंदर नगर निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।


इस कार्यवाही से बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने तथा नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। नगर परिषद् शाहपुर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण एवं चालानी अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे, ताकि नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाया जा सके।


इस अवसर पर दल प्रभारी श्री रतनसिंग रावत, श्री इश्वर वरखेडे, श्री वसंत महाजन, रमाकांत महाजन, नविन परदेशी, नगर परिषद् के कर्मचारी, एन जी ओ सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.