A description of my image rashtriya news बारिश बनी सियासी मुद्दा, कांग्रेस ने निगम पर लगाए करोड़ों की बर्बादी के आरोप - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बारिश बनी सियासी मुद्दा, कांग्रेस ने निगम पर लगाए करोड़ों की बर्बादी के आरोप

एक बारिश ने ही खोल दी, निगम प्रशासन की पोल..?

कहाँ गया भाजपा का स्मार्ट सिटी प्लान...?

................ रघुवंशी

बुरहानपुर.

लगातार 24 वर्षो से नगर निगम की सत्ता पर भाजपा महापौर का कब्ज़ा, 20 वर्षो से प्रदेश की सरकार पर कब्ज़ा, एवं 12 वर्षो से देश की सत्ता पर भाजपाई कब्ज़ा, बड़े बड़े दावे, स्वछता की दौड़ मै, स्मार्ट सिटी की कतार मै,. तीन तीन इंजन की सरकार के दावे एक हल्की सी बारिश ने नाली मै बहा दिए,!

उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने नगर की पोल खोलते हुए कहा की वर्षा के पूर्व भाजपाई महापौर ने बड़े दावे किये की नालो कि सफाई का काम प्रगति पर है ।


करोडो रूपये के टेंडर नालो के निर्माण के लिए खर्च किये गये फिर आज पुरे नगर मै बारिश मै इनकी पोल कैसे खोल कर रख दी।


 श्री रघुवंशी ने बताया की नगर के हृदय स्थल गांधी चौक मै आज पहली बार इतना बड़ा जल भराव देखा गया शनवारा, बुधवारा, हरिरपुरा, लोहार मंडी सहित पुरे क्षेत्र मै आज के जल भराव ने साबित कर दिया की निगम की योजना पूरी तरह से फर्जी थी जो फैल हो गई है लाखो करोड़ो रुपया बेकार पानी मै बहा दिया गया।

श्री रघुवंशी ने कहा की इस संबंध मै हमारे पार्षद दल आगामी परिषद की बैठक मै पुर जोर विरोध के इसका हिसाब मांगेगे साथ ही नालो पर खर्च व्यर्थ की राशि की शिकायत लोकायुक्त से की जायेगी.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.