पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,गुमशुदा महिला मिली, परिवार के चेहरे पर लौटी खुशी"
गुमशुदा को देखकर परिवार के चेहरे पर आई खुशी।
थाना नेपानगर पुलिस द्वारा गुमशुदा को जिला खंडवा से खोजकर परिवार से मिलाया।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में गुमशुदा बालक/ बालिका ,महिला/पुरुष की दस्तयाबी के संबंध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
घटना का विवरण: फरियाद द्वारा थाने नेपानगर हाजीर आकर बताया की घटना दिनांक 19.06.26 को रात्रि 9-10 बजे मेरी पत्नी घर से बिना बताए कही चली गई है।जिसकी आसपास एवं रिश्तेदारों में तलाश करते कोई जानकारी नहीं मिली जिस पर थाना नेपानगर पर गुम इंसान क्रमांक 47/26 की कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नेपानगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश एवं सतत प्रयास किए गए। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 23 जून 2026 को गुमशुदा को जिला खंडवा से सकुशल दस्तयाब कर परिवार के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका
चौकी प्रभारी नावरा श्री अजय चौहान, प्रधान आरक्षक सुभाष मोरे कि सराहनीय भूमिका रही।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं