A description of my image rashtriya news ताप्ती मिल कर्मचारियों को जल्द मिलेगी राहत! सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने दिल्ली में उठाया मुद्दा। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ताप्ती मिल कर्मचारियों को जल्द मिलेगी राहत! सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने दिल्ली में उठाया मुद्दा।

ताप्ती मिल कर्मचारियों के 11 माह से लंबित वेतन के मुद्दे पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की दिल्ली में निर्णायक पहल।

वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव से मुलाकात, कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन।


बुरहानपुर ताप्ती मिल (नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन-एनटीसी) बुरहानपुर के सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों के लगभग 11 माह से लंबित वेतन और उनसे जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील लगातार गंभीरता के साथ प्रयासरत हैं।

इसी क्रम में सांसद ने सोमवार को नई दिल्ली में वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव से महत्वपूर्ण मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की सुरक्षा का विषय प्रमुखता से रखा।



मुलाकात के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने सचिव को अवगत कराया कि लंबे समय से वेतन भुगतान लंबित रहने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई है। लगभग 11 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कई कर्मचारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं तथा परिवारों के समक्ष आजीविका चलाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

सांसद ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं और ऐसे विषयों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निर्णय लिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों के हितों और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए समस्या के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।


दिया आश्वासन
चर्चा के दौरान वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव ने मामले को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर उचित कदम उठाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के कर्मचारियों, श्रमिकों और आम नागरिकों से जुड़े विषयों को लेकर सांसद लगातार प्रयासरत हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.