A description of my image rashtriya news शहर की स्वच्छता की रीढ़ हैं सफाई मित्र: कार्यशाला में स्वास्थ्य और सुरक्षा पर दिया गया प्रशिक्षण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

शहर की स्वच्छता की रीढ़ हैं सफाई मित्र: कार्यशाला में स्वास्थ्य और सुरक्षा पर दिया गया प्रशिक्षण

बुरहानपुर में महिला सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित।
बुरहानपुर, — नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मार्गदर्शन एवं नगर निगम बुरहानपुर के सहयोग से फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला सफाई मित्रों हेतु स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन परमानंद गोविंदवाला ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यशाला का उद्देश्य महिला सफाई मित्रों को सफाई कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, स्वच्छता आदतों तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
अपने संबोधन में असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा कि महिला सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों का स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management), स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, कचरे के सुरक्षित संग्रहण एवं परिवहन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सुरक्षा उपकरणों—जैसे ग्लव्स, मास्क, गमबूट एवं एप्रन—के सही उपयोग और रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला के समापन अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान महिला सफाई मित्रों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और स्वास्थ्य व सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से टीम ने प्रशिक्षण एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पहल महिला सफाई मित्रों को अधिक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.