A description of my image rashtriya news डॉ. मनोज अग्रवाल बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के मध्यप्रदेश सह-कोषाध्यक्ष,संगठन को मिलेगी मजबूती - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

डॉ. मनोज अग्रवाल बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के मध्यप्रदेश सह-कोषाध्यक्ष,संगठन को मिलेगी मजबूती

डॉ. मनोज अग्रवाल बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के मध्यप्रदेश सह-कोषाध्यक्ष,संगठन को मिलेगी मजबूती

भोपाल/बुरहानपुर। राष्ट्रहित, संगठन विस्तार एवं “परम वैभव भारत” के संकल्प के साथ कार्यरत नरेंद्र मोदी विचार मंच मध्यप्रदेश द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में निरंतर संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। 
इसी क्रम में बुरहानपुर के समाजसेवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता डॉ. मनोज अग्रवाल को मध्यप्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति का आदेश प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला द्वारा जारी किया गया।

जारी नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि डॉ. मनोज अग्रवाल संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, राष्ट्रहित के कार्यों को गति देने तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे।


उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य, प्रदेश मुख्य महामंत्री हिम्मत सिंह परिहार, प्रदेश महामंत्री अर्चना मिश्रा, प्रदेश महासचिव सचिन सोलंकी, प्रदेश प्रभारी महेशचंद्र माहेश्वरी, प्रदेश प्रवक्ता मोहनलाल रायपुरिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार चौहान तथा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश सिंह राजावत सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सहयोग एवं मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा।


नवनियुक्त सह-कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।


डॉ. मनोज अग्रवाल की नियुक्ति पर संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
 
— अमित श्रीवास्तव
सह मीडिया प्रभारी, मध्यप्रदेश
नरेंद्र मोदी विचार मंच

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.