मोहर्रम को लेकर खकनार पुलिस अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश
मोहर्रम को लेकर खकनार पुलिस अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश।
मुजफ्फर शाह की रिपोर्ट
बुरहानपुर जिले के खकनार क्षेत्र में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से खकनार थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव, चौकी प्रभारी शंकर लोने, आरक्षक आयुष पटेल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम का पर्व शांति, अनुशासन और परस्पर सम्मान के साथ मनाया जाए, ताकि क्षेत्र में सद्भावना का वातावरण बना रहे।
थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने सभी समुदायों के लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। वहीं चौकी प्रभारी शंकर लोने ने त्योहार के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही।
बैठक में उपस्थित नागरिकों एवं समाजजनों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अंत में सभी ने मिलकर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं