A description of my image rashtriya news 20 हजार की रिश्वत लेते सहकारी समिति के दो कर्मचारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़े, KCC लोन रिन्यू कराने के नाम पर मांग रहे थे घूस - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

20 हजार की रिश्वत लेते सहकारी समिति के दो कर्मचारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़े, KCC लोन रिन्यू कराने के नाम पर मांग रहे थे घूस











विपुस्था लोकायुक्त इंदौर :-

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

आवेदक श्री जाकिर हुसैन पटेल पिता अमर सिंह पटेल, उम्र 62 वर्ष, व्यवसाय खेती किसानी, निवासी ग्राम कुनघारा तहसील देपालपुर जिला इंदौर 

आरोपी 1. श्री अमन जोशी पद-कम्प्यूटर ऑपरेटर / प्रभारी समिति प्रबंधक, सेवा सहकारी संस्था मर्यादित अत्याना, गोतमपुरा, तहसील-देपालपुर, जिला-इंदौर, 

आरोपी 2. श्री रमेशचंद्र पंड्या , पद-सहायक समिति प्रबंधक, सेवा सहकारी संस्था मर्यादित अत्याना, गोतमपुरा, तहसील-देपालपुर, जिला-इंदौर, 

रिश्वत राशि 20,000/-

घटना स्थल-सेवा सहकारी संस्था मर्यादित अत्याना, गोतमपुरा, तहसील-देपालपुर, जिला-इंदौर

विवरणः- आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में उपस्थित होकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष शिकायत आवेदन इस आशय का दिया गया कि आवेदक ने वर्ष 2024 में 2,00,000/- रुपये का केसीसी पर लोन लिया था जो एक वर्ष बाद आवेदक को बिना ब्याज के वर्ष 2025 में जमा करना था किंतु आवेदक उक्त राशि बैंक में जमा नहीं कर पाया। वर्ष 2026 में आवेदक को पुन: के सी सी पर लोन प्राप्त करने हेतु एक वर्ष का ब्याज 30,000/- रुपये मिलाकर 2,30,000/- रुपये आवेदक को जमा करना थे। किन्तु आरोपियों द्वारा उक्त लोन को renew करने के लिए आवेदक से 2,30,000/- के अतिरिक्त 20,000/- रुपये की रिश्वत की मांग की गई। जिसका सत्यापन कराया गया। सत्यापन उपरांत आज दिनांक 12.06.2026 को ट्रैपदल का गठन किया गया। आरोपीगण को आवेदक जाकिर हुसैन से गौतमपुरा में आरोपियों के कार्यालय में 20,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।  

ट्रैपदल- कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री शैलेंद्र सिंह बघेल, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक मनीष माथुर

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर

पता- मोती बगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007

दूरभाष 0731-2533160, 0731-2430100

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.