A description of my image rashtriya news बोदरली वन चौकी की बड़ी कार्रवाई: यात्री बस से 782.5 किलो अवैध सलाई गोंद जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बोदरली वन चौकी की बड़ी कार्रवाई: यात्री बस से 782.5 किलो अवैध सलाई गोंद जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार।

बेदरली वन चौकी की बड़ी कार्रवाई: यात्री बस से 782.5 किलो अवैध सलाई गोंद जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

बुरहानपुर। वन विभाग की बेदरली रेंज टीम ने अवैध वन उपज तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र से इंदौर जा रही एक स्लीपर यात्री बस से 782.5 किलोग्राम अवैध सलाई गोंद जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेदरली वन चौकी के सामने मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र से इंदौर की ओर जा रही एक यात्री बस में अवैध रूप से सलाई गोंद का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग के अमले ने 12 जून 2026 को तड़के करीब 2:20 बजे बस क्रमांक MP-09 FA-7995 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बस लेकर आगे बढ़ गया।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने बस का पीछा किया और दरियापुर क्षेत्र में बस को रोकने में सफलता प्राप्त की। तलाशी के दौरान बस से 782.5 किलोग्राम अवैध सलाई गोंद बरामद हुई, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47402/06 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई के दौरान बस चालक फरीद पिता शौकत निवासी लोहारदा, जिला देवास, सह चालक दिलीप पिता जगदीश निवासी खंडवा तथा कंडक्टर ऋतिक पिता प्रमोद निवासी अकोला को हिरासत में लिया गया। वहीं गोंद के परिवहन से जुड़े आरोपी गोरेलाल पिता अनार सिंह निवासी करौली को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले का एक अन्य आरोपी सुरेश पिता साधु निवासी भिंगार (महाराष्ट्र) फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध वन उपज के परिवहन और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.