A description of my image rashtriya news भाईचारे और सुरक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों पर रखी कड़ी नजर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भाईचारे और सुरक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों पर रखी कड़ी नजर

बुरहानपुर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु थाना निंबोला पुलिस एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यों द्वारा की संयुक्त बाइक पेट्रोलिंग।


बाइक पेट्रोलिंग दौरान पुलिस एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने ग्राम निंबोला, झिरी, मंगरुल, बसाड क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया।


बाइक पेट्रोलिंग करते क्षेत्र के निगरानी एवं गुंडा बदमाश होटल ढाबे चेक किए गए।


पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर  आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से थाना निंबोला पुलिस एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से सघन बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस बल एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने ग्राम निंबोला, झिरी, मंगरुल ,बसाड सहित हाईवे में भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया तथा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

बाइक पेट्रोलिंग के दौरान की कार्यवाही

ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

*ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की गई एवं वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

आगामी त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं उनकी सत्यता की पुष्टि करने के पश्चात ही जानकारी साझा करने की समझाइश दी गई।
सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट प्रसारित न करने एवं ऐसी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु जागरूक किया गया।

ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

हाईवे एवं प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए होटल ढाबे एवं निगरानी गुंडा बदमाश को चेक किया गया।

सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की गई।

ग्रामीणों को डायल-112 एवं पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.