ग्रामीणों के लिए वरदान बना ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का स्वास्थ्य शिविर
ग्रामीणों के लिए वरदान बना ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का स्वास्थ्य शिविर।
मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा जनपद पंचायत खकनार तह. जिला बुरहानपुर जिले में आज नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 110 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. दिवेश लाड, डॉ. मोनिश गुप्ता, डॉ. पीयूष सूर्यवंशी, डॉ. अपूर्वा यादव डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई।
।
सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे एवं सुश्री मंजू दादू विधायक नेपानगर के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं