नगरीय निकाय क्षेत्र के निर्वाचन नामावली दावे आपत्ति को लेकर S.D.M द्वारा सभी प्राधिकृत कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई
नगरीय निकाय क्षेत्र के निर्वाचन नामावली दावे आपत्ति को लेकर S.D.M द्वारा सभी प्राधिकृत कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई
बुरहानपुर —नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत जारी समय-सारणी अनुसार प्रारूप प्रकाशन एवं दावे/आपत्ति प्राप्त करने की अवधि को दिनांक 15 मई से 15 जून 2026 तक बढ़ाया गया है।
आज नगर निगम के एम आई सी हॉल में नगरी निकाय के सभी 48 सभी प्राधिकृत कर्मचारियों की एसडीएम अजमेर सिंह गौर द्वारा आज निर्वाचन नामावली दवा पत्तियों को लेकर बैठक आयोजित की गई ।
जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मतदाताओं के नाम जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत ASDR (अनुपस्थित, शिफटेड, मृत एवं रिपीटेड) सूची में अंकित नाम जिन्हें आपके द्वारा कम नही किया गया है। पुनरीक्षण अवधि के दौरान आपके द्वारा नियुक्त् प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा फार्म ER-2 में कम संख्या में फार्म भरवाये गये है।
राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों से उपरोक्त् सूची में अंकित अपात्र मतदाताओं के नाम फार्म ER-2 भरवाये जा कर उनके नाम नामावली से कम किये जाने की कार्यवाही निर्धारित तिथि दिनांक 15 जून 2026 के पूर्व किये जाने का कष्ट करें।
इस अवसर पर एस डी एम अजमेर सिंह गौर निगम निर्वाचन शाखा के लिपिक संतोष दलाल, प्राधिकृत कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं