A description of my image rashtriya news विकास या विनाश? छह महीने से अधूरा डिवाइडर बना जनता की मुसीबत, ट्रैफिक जाम से थमा। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

विकास या विनाश? छह महीने से अधूरा डिवाइडर बना जनता की मुसीबत, ट्रैफिक जाम से थमा।

विकास या विनाश? छह महीने से अधूरा डिवाइडर बना जनता की मुसीबत, ट्रैफिक जाम से थमा।


गणपति थाने से शनवारा तक रोज जाम, बारिश में बढ़ी परेशानी — नगर निगम की लापरवाही पर भड़की जनता।

बुरहानपुर शहर में विकास कार्यों के नाम पर खोदी गई सड़कें अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी हैं। गणपति थाने से लेकर शनवारा तक नगर निगम द्वारा किया जा रहा।


 डिवाइडर निर्माण कार्य पिछले करीब छह महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।


बारिश की दस्तक के साथ ही अधूरे निर्माण कार्य ने हालात और खराब कर दिए हैं। सड़क पर बने गड्ढे, अधूरी खुदाई और निर्माण सामग्री के कारण इस मार्ग पर आए दिन लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है।


 स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि रोजाना सफर करने वाले लोग घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं।

स्थानीय वाहन चालकों और ऑटो चालकों का कहना है कि यहां ट्रैफिक जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण आम नागरिक परेशान हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देने में लगे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्य यदि समय सीमा में पूरे नहीं किए जाएं, तो वही विकास जनता के लिए अभिशाप बन जाता है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब बारिश का मौसम शुरू हो चुका है, तो आखिर अधूरा निर्माण कब तक जनता की परेशानी बना रहेगा?


वहीं नगर निगम कमिश्नर का कहना है कि अभी पोल शिफ्टिंग और बिजली से जुड़े कार्य पूरे होने के बाद आगे का निर्माण कार्य किया जाएगा।

अब बड़ा सवाल —

 आखिर जनता कब तक जाम, गड्ढों और अव्यवस्था का बोझ उठाती रहेगी?

सड़कें खोदकर छोड़ दीं, अब जनता भुगत रही सजा — जिम्मेदार आखिर कब जागेंगे

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.