A description of my image rashtriya news "संस्कारों के इन्द्रधनुष में स्वास्थ्य का संदेश: समर कैंप में 45 बच्चों का निशुल्क दंत परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी मुस्कान की सुरक्षा की सीख" - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

"संस्कारों के इन्द्रधनुष में स्वास्थ्य का संदेश: समर कैंप में 45 बच्चों का निशुल्क दंत परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी मुस्कान की सुरक्षा की सीख"

बुरहानपुर जिले में बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कार निर्माण के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बुरहानपुर द्वारा आयोजित विशेष चार दिवसीय समर कैंप "संस्कारों का इन्द्रधनुष" में शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता का अनूठा संदेश देखने को मिला। शिविर में उपस्थित 45 बच्चों का निशुल्क दंत परीक्षण किया गया।
इस विशेष स्वास्थ्य सेवा में बुरहानपुर शहर की एकमात्र प्रॉस्टोडॉन्टिक्स विशेषज्ञ डॉ. निमीशा कक्कड़ लाड ने बच्चों का दंत परीक्षण किया। उनके साथ डॉ. अशिता लाड (इंदौर) एवं डॉ. सकीना मंसूरी ने भी सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. निमीशा कक्कड़ लाड ने बच्चों को दांतों की सही देखभाल, स्वच्छता और भविष्य में होने वाली दंत समस्याओं से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। परीक्षण के दौरान जिन बच्चों में अलग-अलग प्रकार की समस्याएं सामने आईं, उन्हें डॉक्टरों द्वारा व्यक्तिगत रूप से लिखित सुझाव और आवश्यक जानकारी भी दी गई ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित अपना चैंबर संचालक नीरज कक्कड़ ने बच्चों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्रह्मकुमारी मंगला दीदी, उपक्षेत्रीय निर्देशिका, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बुरहानपुर ने सफल आयोजन के लिए डॉ. निमीशा कक्कड़ लाड, डॉ. अशिता लाड एवं डॉ. सकीना मंसूरी का आभार व्यक्त किया।

उक्त जानकारी प्रभु चिंतन भवन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बुरहानपुर द्वारा प्रदान की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.