A description of my image rashtriya news बुरहानपुर बना शतरंज का नया गढ़: 240 खिलाड़ियों की जंग में गूंजा ‘चेकमेट’, प्रथम बुरहानपुर ओपन फिडे चेस चैंपियनशिप का भव्य समापन। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर बना शतरंज का नया गढ़: 240 खिलाड़ियों की जंग में गूंजा ‘चेकमेट’, प्रथम बुरहानपुर ओपन फिडे चेस चैंपियनशिप का भव्य समापन।

बुरहानपुर बना शतरंज का नया गढ़: 240 खिलाड़ियों की जंग में गूंजा ‘चेकमेट’, प्रथम बुरहानपुर ओपन फिडे चेस चैंपियनशिप का भव्य समापन।

बुरहानपुर। शतरंज की बिसात पर रणनीति, प्रतिभा और जुनून का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब प्रथम बुरहानपुर ओपन फिडे रैपिड रेटिंग चेस चैंपियनशिप-2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन सफलता के साथ संपन्न हुआ।


 बुरहानपुर जिला शतरंज संघ (BDCA) एवं रोटरी क्लब बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ने बुरहानपुर को देश के उभरते शतरंज केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाई।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 240 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुल 9 राउंड में अपनी बुद्धिमत्ता, रणनीति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। 6 जून को 5 राउंड और 7 जून को 4 राउंड खेले गए, जहां हर मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर रहा।
इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत रही कि इसमें 92 रेटेड खिलाड़ियों के साथ 126 ऐसे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने पहली बार किसी फिडे रेटेड प्रतियोगिता में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय शतरंज की दुनिया में कदम रखा। प्रतियोगिता में 1 ग्रैंडमास्टर, 6 इंटरनेशनल मास्टर, 2 फिडे मास्टर सहित देशभर के दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी ने आयोजन को राष्ट्रीय पहचान दिलाई।

मुख्य विजेता बने आकर्षण का केंद्र
ओपन वर्ग में इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवास्त्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर ₹1 लाख का पुरस्कार जीता। दूसरे स्थान पर IM समेद जयकुमार शेटे रहे, जबकि तीसरा स्थान GM रॉय चौधरी सप्तर्षि ने प्राप्त किया।
मध्यप्रदेश और बुरहानपुर के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए। प्रतियोगिता में महिला वर्ग, जूनियर वर्ग, वरिष्ठ नागरिक वर्ग और विभिन्न रेटिंग श्रेणियों सहित कुल 102 पुरस्कार वितरित किए गए।
कलेक्टर बोले – बुरहानपुर बनेगा देश का प्रमुख चेस हब
समापन अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कहा कि आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा और बुरहानपुर को देश के प्रमुख शतरंज केंद्रों में स्थापित किया जाएगा।
आयोजन की सफलता में जिला प्रशासन, शतरंज संघ, रोटरी क्लब, निर्णायकों, आर्बिटर्स, स्वयंसेवकों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुणे से आई आर्बिटर टीम ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रतियोगिता का सफल संचालन किया।
अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, अतिथियों, निर्णायकों और शतरंज प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
— जारीकर्ता:
बुरहानपुर जिला शतरंज संघ (BDCA) एवं रोटरी क्लब बुरहानपुर

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.