A description of my image rashtriya news महाकाल में 'पुष्पा' स्टाइल की एंट्री पर बवाल, प्रतिबंध के बावजूद VIDEO बना वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

महाकाल में 'पुष्पा' स्टाइल की एंट्री पर बवाल, प्रतिबंध के बावजूद VIDEO बना वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

महाकाल में 'पुष्पा' स्टाइल की एंट्री पर बवाल, प्रतिबंध के बावजूद VIDEO बना वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
 
 विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। इस बार एक युवक फिल्म 'पुष्पा' के किरदार की तर्ज पर विशेष वेशभूषा में मंदिर पहुंचा, लेकिन विवाद उसकी ड्रेस को लेकर नहीं, बल्कि मंदिर के नियमों के उल्लंघन को लेकर खड़ा हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद अब मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं।
 
  महाकाल मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक युवक फिल्म 'पुष्पा' के लुक में मंदिर परिसर के भीतर दिखाई दे रहा है।
 
युवक ने साड़ी-ब्लाउज, पायल, चूड़ियां, नथ और विशेष श्रृंगार के साथ मंदिर में प्रवेश किया। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उसे मंदिर के अंदर विशेष सुविधा के साथ दर्शन कराए गए। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर के कई हिस्सों में वीडियो शूट करते हुए भी वह नजर आया।
 
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मंदिर परिसर में मोबाइल से वीडियो बनाना प्रतिबंधित है, तो फिर यह वीडियो कैसे बना? और अगर नियम सभी श्रद्धालुओं पर समान रूप से लागू होते हैं, तो इस मामले में छूट किस आधार पर दी गई?
 
वायरल वीडियो में कुछ सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी युवक के साथ फोटो खिंचवाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे मंदिर की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर बहस तेज हो गई है।
 
मामला सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार वीडियो पुराना है, लेकिन वायरल होने के बाद संबंधित सुपरवाइजर को हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन ने साफ किया है कि मंदिर की मर्यादा और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.