A description of my image rashtriya news त्योहारों में गड़बड़ी फैलाने वालों की खैर नहीं: एसपी बागरी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, सोशल मीडिया पर रहेगी 24×7 निगरानी - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

त्योहारों में गड़बड़ी फैलाने वालों की खैर नहीं: एसपी बागरी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, सोशल मीडिया पर रहेगी 24×7 निगरानी

पुलिस अधीक्षक ने ली आसूचना संकलन करने वाले अधिकारियों की मासिक बैठक।

आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व एवं अन्य आयोजनो एवं कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता रखने के दिये निर्देश।

त्योहारों के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य है।

सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, भड़काऊ मैसेज फैलाने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व अन्य आयोजनो के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करना था।

आज पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी ने आसूचना संकलन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की मासिक बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागृह में आयोजित की। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल और जिले के सभी थानों में कार्यरत आसूचना संकलन से जुड़े अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी और कर्मचारी त्यौहारों के दौरान सक्रिय रहकर आसूचना संकलन करने हेतु निर्देशित किया गया । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप) पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट का संज्ञान लेकर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।साथ सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 


साथ ही आसामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखना एवं शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही के संबंध में बताया गया। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर नजर रखें। त्योहारों के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य है।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश या पोस्ट प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जनसामान्य से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन और कानून का पालन करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.