खंडवा बाल कल्याण समिति सदस्य स्वप्निल जैन और रुचि पाटिल ने प्रबन्धकीय अकादमी नरोन्हा भोपाल में 13 दिवसीय प्रशिक्षण में की सहभागिता ।
खंडवा बाल कल्याण समिति सदस्य स्वप्निल जैन और रुचि पाटिल ने प्रबन्धकीय अकादमी नरोन्हा भोपाल में 13 दिवसीय प्रशिक्षण में की सहभागिता ।
नितिन झवर की रिपोर्ट
बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष/सदस्यों के लिए आयोजित हुआ 13 दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण।
सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान नई दिल्ली का आयोजन।
बाल देखरेख संस्थाओं का कराया गया एक्सपोजर विजिट।
बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्षों/सदस्यों के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण आयोजित हुआ। आर. सी. व्ही. पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित इस प्रशिक्षण में बाल कल्याण समिति खंडवा मध्य प्रदेश सदस्य रुचि पाटिल और स्वप्निल जैन ने सहभागिता की। उन्होंने बताया कि, कुल 19 जिलों (भोपाल, मंडला, डिंडोरी, भिंड, देवास, इंदौर, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, दतिया, हरदा, बालाघाट, दमोह, नर्मदापुरम, अनूपपुर, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सीहोर) से कुल 36 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इंडक्शन प्रशिक्षण का आयोजन सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान, पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, दिल्ली ने किया।
तेरह दिवसीय (1 से 13 जून 2026) आवासीय प्रशिक्षण में प्रतिदिन अलग-अलग विषय विशेषज्ञों ने किशोर न्याय अधिनियम (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 और बाल कल्याण समिति द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाल देखरेख संस्था द्वारा संचालित विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी, राजकीय बाल संरक्षण और मातृशक्ति बालिका गृह, एस ओ एस, ओपन शेल्टर होम तथा भोपाल का अध्ययन भ्रमण कराया गया।
डॉक्टर नवीदा खातून डिप्टी डायरेक्टर SPNIWCD New Delhi पूरे प्रशिक्षण की प्रभारी रही और उन्हीं के नेतृत्व में उपरोक्त संपूर्ण आयोजन सफलता पूर्वक 13 जून 2026 को संपन्न हुआ ।
सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक स्वायत्त संस्थान है। यह संस्थान मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं मिशन वात्सल्य के तहत प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है। यह संस्थान देश में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षण, अनुसंधान, परामर्श एवं प्रलेखन का कार्य करने वाली एक अग्रणी संस्था है। संस्थान का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और इसके छः क्षेत्रीय केन्द्र हैं, केन्द्र- बैंगलोर, लखनऊ, गुवाहाटी, इंदौर, मोहाली और रांची में संचालित है। वर्ष 2001 में स्थापित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र राज्यों एवं दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव केन्द्र शासित प्रदेशों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।
अंतिम दिवस विगत तेरह दिवसीय प्रशिक्षण के विषय विशेषज्ञ, रहवास व्यवस्था, भोजन, मैनेजमेंट आदि के सम्बन्ध में ऑनलाइन और ऑफलाइन फीड बैक लिया गया तत्पश्चात एच. के. सिंह (प्रशिक्षण संचालक) एवं मुजीबुर्रहमान खान (वि.क.अ. सह संचालक) के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए गए।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं