A description of my image rashtriya news राजसत्ता का रास्ता धर्मसत्ता से होकर जाता है : सांसद ज्ञानेश्वर पाटील।- उदासीन आश्रम में पुरुषोत्तम कथा श्रवण के दौरान भवन निर्माण हेतु 11 लाख रुपये देने की घोषणा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

राजसत्ता का रास्ता धर्मसत्ता से होकर जाता है : सांसद ज्ञानेश्वर पाटील।- उदासीन आश्रम में पुरुषोत्तम कथा श्रवण के दौरान भवन निर्माण हेतु 11 लाख रुपये देने की घोषणा

राजसत्ता का रास्ता धर्मसत्ता से होकर जाता है : सांसद ज्ञानेश्वर पाटील।
- उदासीन आश्रम में पुरुषोत्तम कथा श्रवण के दौरान भवन निर्माण हेतु 11 लाख रुपये देने की घोषणा।

बुरहानपुर पुरुषोत्तम मास की पावन बेला में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुरहानपुर स्थित उदासीन आश्रम में आयोजित पुरुषोत्तम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ का पूजन किया, आरती में सहभागिता की तथा पूज्य महंत स्वामी पुष्करानंद जी महाराज,स्वामी योगेश्वरानंदजी महाराज,संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि राजसत्ता का रास्ता धर्मसत्ता से होकर जाता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी इसी मार्ग पर चलते हुए सनातन संस्कृति का ध्वज विश्वभर में फहरा रहे हैं। 

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। सांसद पाटील ने उदासीन आश्रम के भवन निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए अपनी सांसद निधि से 11 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

 उन्होंने कहा कि हम तो मात्र निमित्त हैं, देने वाले तो प्रभु हैं। ईश्वर की कृपा से समाज और धर्म की सेवा में योगदान देने का अवसर प्राप्त होता है।

 इस अवसर पर मध्य प्रदेश पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती भाई नवलखे, किशोर शाह, मनोज टंडन,अधिवक्ता संतोष देवताले, आदित्य प्रजापति, एमआईसी चैयरमेन भारत इंगले,अमित नवलखे,राजेश महाजन,डॉ दीपक वाभले,विनायक सहगल, मुकेश तारवाला,लीलाधर भावसार, हेमलाल मोरे,दिनेश धारे,दिलीप चौधरी,श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.