A description of my image rashtriya news फरारी खत्म… अब कानून के शिकंजे में आरोपी!बुरहानपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

फरारी खत्म… अब कानून के शिकंजे में आरोपी!बुरहानपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी।

बुरहानपुर पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिकारपुरा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही नेहरू नगर से गिरफ्तार स्थाई वारंटी।

बुरहानपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबे समय से फरार अपराधियों की धरपकड़ के अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 

थाना शिकारपुरा पुलिस ने त्वरित और योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए वर्ष 2023 से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 

शिकारपुरा थाना अंतर्गत वर्ष 2023 में विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 847/2023 के प्रकरण फरार चल रहे आरोपी हफ़ीज़, पिता बशीर ख़ान उम्र 25 वर्ष निवासी- हकीम अर्ज़ानी मस्जिद के पास, नेहरू नगर, शिकारपुरा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 341,323,294,506,325, 34 के तहत मामला दर्ज था। 

आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, जिसके चलते माननीय न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था।

अपराधियों की धरपकड़ और लंबित वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। निर्देशों पर अमल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक  गौरव पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को जैसे ही आरोपी के नेहरू नगर क्षेत्र में होने की पुख्ता सूचना मिली, पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार आरोपी*: 

*हफ़ीज़, पिता बशीर ख़ान उम्र 25 वर्ष निवासी- हकीम अर्ज़ानी मस्जिद के पास, नेहरू नगर शिकारपुरा*

*सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया,प्रधान आरक्षक 77 शेख जाकिर,37 दिपेन्द्र तवर, आरक्षक 192 मनोज चौहान की सराहनीय भूमिका रही।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.