A description of my image rashtriya news सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से रचा इतिहास 2 वर्षों में 13,284 पासपोर्ट बनाकर निमाड़ बना नई सुविधाओं का केंद्र। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से रचा इतिहास 2 वर्षों में 13,284 पासपोर्ट बनाकर निमाड़ बना नई सुविधाओं का केंद्र।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से रचा इतिहास
 2 वर्षों में 13,284 पासपोर्ट बनाकर निमाड़ बना नई सुविधाओं का केंद्र।

- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में विकास को मिली नई उड़ान
बुरहानपुर । कभी पासपोर्ट बनवाने के लिए इंदौर और भोपाल के चक्कर लगाने को मजबूर रहने वाले निमाड़ अंचल के लोगों के लिए आज खंडवा पासपोर्ट कार्यालय बड़ी राहत और गौरव का केंद्र बन चुका है। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के सतत प्रयासों से प्रारंभ हुए इस पासपोर्ट कार्यालय ने मात्र दो वर्षों में 13,284 पासपोर्ट बनाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि यदि जनप्रतिनिधि संकल्प के साथ कार्य करें तो क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जा सकती हैं। उल्लेखनीय हैं कि बुरहानपुर, खंडवा,खरगोन सहित आसपास के लोगो को अब पासपोर्ट के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। समय, धन और परेशानी तीनों से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
 युवाओं के लिए भी बड़ी सौगात

 सांसद श्री पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में नागरिक सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करेगा प्रधानमंत्री जी की इसी सोच को साकार करने की दिशा में खंडवा का पासपोर्ट कार्यालय मील का पत्थर साबित हुआ है। अब निमाड़ का युवा विदेशों में शिक्षा, रोजगार और व्यापार के नए अवसरों तक आसानी से पहुंच बना रहा है।


 सांसद ने लिया था संकल्प 
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने पासपोर्ट कार्यालय के भूमि पूजन के समय जो संकल्प लिया था, उसे कुछ ही महीनों में पूरा कर दिखाया। भूमि पूजन से लेकर लोकार्पण तक सांसद श्री पाटील लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में रहे और परिणामस्वरूप खंडवा को यह बहुप्रतीक्षित सौगात मिली थी।

 सांसद के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों की लगातार नई श्रृंखला जुड़ रही है। रेलवे स्टेशन का विस्तार, नई रेलगाड़ियों के ठहराव, नई रेल सेवाएं, सड़क परियोजनाएं तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं ने निमाड़ क्षेत्र को विकास की नई पहचान दी हैऔर अब सफलतापूर्वक संचालित हो रहा पासपोर्ट कार्यालय क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिख रहा है। 

निमाड़ के नागरिकों का कहना है कि पहले पासपोर्ट बनवाना कठिन और खर्चीला कार्य माना जाता था, लेकिन अब खंडवा में ही सारी प्रक्रिया पूरी होने से आमजन को बड़ी सुविधा मिल रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजगार के लिए विदेश जाने वाले युवाओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिला है।

 *यह केवल एक आंकड़ा नहीं* 
सांसद ने कहा कि खंडवा पासपोर्ट कार्यालय की यह सफलता केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि निमाड़ क्षेत्र के बदलते भविष्य और विकास की नई दिशा का प्रतीक बन चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की विकासपरक सोच से निमाड़ आज तेजी से प्रगति के नए अध्याय लिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.