A description of my image rashtriya news सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर ने सुनी जनता की फरियाद, 55 मामलों पर हुई सुनवाई - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर ने सुनी जनता की फरियाद, 55 मामलों पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई आयोजित- शिकायतों के त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश।

बुरहानपुर शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में प्रति मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाता है।

समस्याओं के निराकरण हेतु विभागों द्वारा त्वरित एवं नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। इसी कड़ी में आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा करीबन 55 आवेदनों पर सुनवाई की गई। 


जनसुनवाई में राजस्व, नगर निगम, विद्युत, पंचायत सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.