शिक्षक एकता की मिसाल: 15 दिनों में दिवंगत शिक्षक परिवार को ₹25 लाख की मदद
शिक्षक एकता की मिसाल : PMUMS ने दिवंगत शिक्षक परिवार को 15 दिनों में पहुंचाई ₹25 लाख की सहायता।
प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (PMUMS) द्वारा कर्मचारी कल्याण कोष के माध्यम से मानवीय सहयोग की अनुकरणीय पहल करते हुए जिला बुरहानपुर के खकनार विकासखंड के दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय श्री राजकुमार सिरोटिया जी के परिवार को मात्र 15 दिनों में लगभग ₹25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
जिला अध्यक्ष संतोष निम्भोरे ने बताया कि स्वर्गीय सिरोटिया जी के आकस्मिक निधन के पश्चात संगठन ने शिक्षक परिवार के सहयोग हेतु अभियान प्रारंभ किया, जिसमें प्रदेशभर के शिक्षक साथियों ने संवेदनशीलता एवं एकजुटता का परिचय देते हुए सहयोग राशि सीधे परिवार के बैंक खातों में जमा कराई।
संरक्षक श्री सतीश खरे, प्रांत अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर अरजरिया एवं प्रदेश महासचिव श्रीमती प्रमिला सागरे ने इसे संगठन की मानवीय सोच, शिक्षक एकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि PMUMS केवल कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई ही नहीं लड़ रहा, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में परिवारों का संबल बनकर सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहा है।
जिला अध्यक्ष संतोष निम्भोरे ने सभी शिक्षक साथियों से “सहयोग के बदले सहयोग” अभियान से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी भी दिवंगत शिक्षक परिवार को कठिन समय में अकेला महसूस न होने देना है।
इस सहयोग अभियान में संगठन के जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर के पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें गोपाल धारकर, अशोक वानखेडे, राजकुमार भिलावेकर, तरुण मडलोई, विजय जयकार, ज्योति पाटील, राजेंद्र मिश्रा, जयराम निराले, संदीप बेलसरे, राजेश कापड़े, आसिफ खान, अतुल उईके, घनश्याम ठाकुर, भागवत महाजन, दीपेश जाधव, मोहम्मद फारूक कुरैशी, मोहम्मद शाकिर, प्रमोद पवार, नानक पवार, अनिल महाजन, पंकज महाजन, रमेश पवार, रविंद्र कापसे, गणेश काकड़े, केतन तारे, बालकृष्ण चौधरी, रविंद्र प्रजापति, शालिकराम चौधरी, शारदा शाह, संदीप जयसवाल, संजय अटकड़े, सिंधु कटकर, शेख हारून, स्नेहल टीपरे एवं विनोद पंडित सहित अनेक शिक्षक साथी शामिल रहे।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं