A description of my image rashtriya news जल संकट के बीच निगम हुआ सख्त👉 300 से ज्यादा अवैध कनेक्शन निशाने पर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जल संकट के बीच निगम हुआ सख्त👉 300 से ज्यादा अवैध कनेक्शन निशाने पर

नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शनों 208 में एंड कैंपिंग नल बंद किये गए कार्यवाही लगातार जारी रहेगी 


बुरहानपुर — नगर निगम ने शहर अवैध नल कनेक्शन काटने एंड कैंपिंग कार्य के लिए अभियान चलाया है ।

नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शन काटने (ऐड केपिंग/डिस्कनेक्शन) और पानी की बर्बादी रोकने की कार्रवाई पूरे वार्डो में चल रही है। गंभीर जल संकट के कारण अवैध रूप से सीधे पाइपलाइन में मोटर लगाकर पानी खींचने वालों और बिना टैक्स दिए पानी का इस्तेमाल करने वालों पर सख्ती बरती जा रही हैं ।


नगर निगम की टीम द्वारा अलग-अलग वार्डों में कर्मचारियों ने अवैध नल कनेक्शन काटे गए एवं 208 नल कनेक्शन की एंड कैंपिंग की गई
निगम आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार के सभी वार्डों के पंप ऑपरेटर खुले नल कनेक्शन में ऐड कैपिंग का कार्य कर रहे हैं ।

शहर में लगभग 300 घरों के खुले नल कनेक्शन पर कार्रवाई की जा रही हैबिना मीटर और बिना टैक्स के पानी का उपयोग करने वाले अवैध कनेक्शनों को तुरंत काटने और पानी की बर्बादी व मोटर लगाने वालों पर स्पॉट फाइन लगाने की विशेष कार्रवाई शुरू की गई है ।


नगर निगम द्वारा जल संकट के बीच व्यापक अभियान चलाया गया है, जिसके तहत अवैध कनेक्शन काटने के साथ-साथ भारी जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है ।


बकाएदारों और अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ वसूली और कनेक्शन काटने की सघन कार्रवाई की जा रही है ।


जल विभाग टीम द्वारा शहर में 208 स्थानों पर खुले नल कनेक्शन में एंड कैंपिंग का कार्य किया गया जिसमें जाकिर हुसैन वार्ड,तिलक वार्ड शास्त्री वार्ड, जयस्तंभ वार्ड,खानका वार्ड,शिकारपुरा वार्ड में निगम कर्मचारी आनंद प्रशांत सोनटके जमीरउद्दीन आकाश, सुल्तान अहमद द्वारा खुले नल कनेक्शन को एंड कैंपिंग का कार्य किया जा रहा है।


इस प्रकार सभी वार्डो के पंप ऑपरेटर द्वारा खुले नल कनेक्शन में एंड कैंपिंग का कार्य किया जा रहा है निगम प्रशासन गर्मी के मौसम को देखते हुए अवैध कनेक्शनों पर नकल कसने के लिए कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी मिले ।


इस दौरान कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू,सहायक यंत्री अशोक पाटिल,उप यंत्री सुनील चौहान संतोष सुखदाने आदि निगम कर्मचारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.