A description of my image rashtriya news आज भूलकर भी न खरीदें सोना-चांदी और चमड़े का सामान, जानिए नारायण भविष्यवाणी के अचूक नियम! - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आज भूलकर भी न खरीदें सोना-चांदी और चमड़े का सामान, जानिए नारायण भविष्यवाणी के अचूक नियम!

 
  💥 *नारायण भविष्यवाणी* ® 💥 
▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬ 
*#आज_का_पंचांग* 
 2️⃣3️⃣MAY 2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
 *आज विक्रम संवत 2083 शनिवार- ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व 4-27 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात नवमी तिथि प्रारंभ- गंडमूल संज्ञक मघा नक्षत्र मध्यरात्रि 2-09 बजे तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ- ध्रुव योग सुबह 6-14 बजे तक, तत्पश्चात व्याघात योग प्रारंभ- भद्रा शाम 4-40 बजे तक, फिर बव करण प्रारंभ- चंद्रमा सिंह राशि में- राहुकाल सुबह 9-11 बजे से 10-53 बजे तक- पूर्व दिशाशूल- अभिजित मुहूर्त दोपहर 12-08 बजे से 1-02 बजे तक- भगवान सूर्योदय सुबह 5-48 बजे और सूर्यास्त शाम 7-22 बजे होगा।।*🌺 ⭐ *नारायण भविष्यवाणी* ✔️ 

💥*आज क्या करें और क्या ना करें*💥
*ध्यान गुरु नारायण ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज सुबह 9-11 बजे से 10-53 बजे तक राहुकाल है, इसलिए कोई शुभ कार्य न करें। आज रात्रि 2:09 तक गंड मूल नक्षत्र है तो बच्चे के जन्म के लिए समय शुभ नहीं है इसलिए ऑपरेशन ना करवाएं, उसके बाद करवा सकते हैं। आज कोई नया व्यापार शुरू ना करें। मकान या भवन बनाने का मुहूर्त आज ना करें। आज विद्यारंभ, किसी प्रकार की कोचिंग क्लास ज्वाइन जैसे संगीत नृत्य पढ़ाई तैराकी आदि, ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए कोई एप्लीकेशन या फार्म भरना हो तो भरें।। आज कुछ समय के लिए ध्यान करें।। आज बाल और नाखून ना कटवाएं। वस्त्र ना धोएं, आज महिलाएं सिर ना धोएं और साबुन का उपयोग कर सकते है। व्यापारिक प्रॉपर्टी खरीद बेच करें, घर या दुकान बनाने के लिए जमीन खरीदें। धार्मिक यात्रा करें, कृषि संबंधी कार्य करें, भूमि पर हल चलाएं, नींव ना खोदे। घर या अन्य भवन बनाएं भूमि पूजन ना करें। डेरी प्रोडक्ट, भोजन राशन का सामान वस्त्र, रत्न, पौधे पुस्तक पैन, दवाई, अनाज खरीदे। कृषि संबंधी छोटे उपकरण, अलमारी, बर्तन आज खरीदें। आज इन्वेस्टमेंट या व्यापार के लिए सोना, चांदी, तांबा, लोहा आज भी ना खरीदें। घरेलू कार्यों के लिए सोना चांदी खरीदें। तांबा, लोहा या अन्य मैटल खरीदें।। शेयर मार्केट में आज इन्वेस्टमेंट ना करें। किसी प्रकार की गवाही ना दें। आज कोई जिम्मेदारी ना लें। विवाह ना करें। सगाई इंगेजमेंट पार्टी ना करें, नामकरण ना करें। गृह प्रवेश ना करें। किसी प्रकार की एडवांस पेमेंट दे सकते है और आज वाहन खरीदें बेचें, ओर प्रॉपर्टी खरीदें बेचें। चमड़े के जूते-चप्पल ना खरीदें, रबड़, प्लास्टिक, केमिकल, यह सब आज ना खरीदें। पशु पक्षी, बारूद, मांस मदिरा यह सब ना खरीदें। आज मांस मदिरा का सेवन ना करें, लहसुन प्याज का सेवन कर सकते है।। आज पूर्व दिशा में यात्रा ना करें जरूरी हो तो दही खाकर जाएं और कुछ कदम उत्तर दिशा की ओर चलें, अपने इष्ट देवता को याद करके चलें। आज काले, मेहरून या लाल, भंगवा रंग के वस्त्र पहनें। आज जिनका जन्मदिन है, और जिनकी सालगिरह है, उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं, नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आप  काले तिल काले चने सरसों का तेल घी या आटा दान करें। एक पानी का घड़ा प्याऊ में रख कर आएं। पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।* 🌺 ⭐ *नारायण भविष्यवाणी* ✔️  
  ▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬ 
 💥 *नारायणा एस्ट्रो वर्ल्ड*
          *सबसे अधिक #विश्वसनीय* 

💥 *हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से #वास्तुदोष निवारण करते है।* 
 ▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬ 
Ad 💥 *किसी भी प्रकार का रत्न, बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं।*

 *#आज_का_राशिफल* 
 2️⃣3️⃣MAY 2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
#मेष आपके लिए आज का दिन पक्ष का बन गया है इसका लाभ आपको मिलेगा | आज आप कोई बड़ा निर्णय भी लेना चाहते है तो ले सकते है | आपके लिए खुशखबरी का समाचार भी आएगा | बच्चो की अगर कोई चिंता है तो वो भी ख़त्म हो जाएगी | प्रेम के रिश्ते विवाह में बदल सकते हैं|

वृषभ आपके लिए आज का दिन अच्छा है ख़ास काम के बनाने में आपको मित्रो और परिवार की मदद मिल जाएगी | अपने निवास स्थान को भी आप बदलना चाहते है तो अब प्रयास शुरू करे जल्दी ही सफलता मिल जाएगी | गाड़ी का सुख भी आपको प्राप्त होगा | माता के साथ सलाह करे और परिवार पर ध्यान दे | नारायण भविष्यवाणी। 

मिथुन आपके लिए दिन बहुत अच्छा है अगर आप कमीशन के काम या उत्पादन के क्षेत्र से जुड़े है तो अब आपका आगे परमोशन या स्थानांतरण भी हो सकता है और अगर आप व्यापारिक क्षेत्र में है तो काम और जिम्मेदारी दोनों में बढ़ोतरी होने के पूरे योग बने हुए है | खुशिया मिलेगी | शुभ समाचार मिलेगे |

कर्क आपके लिए आज का दिन शुभ है और अगर ऐसा कहू की आज आपको दिनभर व्यस्तता के बावजूद भी लाभ समय समय पर मिलता रहेगा और मनोरंजन के भी अवसर बराबर मिलेगे | अच्छे लोगो से सम्पर्क बढेगा | परिवार में छोटे मोटे काम में रूचि बढ़ेगी | आय भी बढ़ेगी | नारायण भविष्यवाणी। 

सिंह आपके लिए आज का दिन चहुमुखी सफलता प्रदान करने वाला है विशेषकर आपको आज आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होगे और आप भी अपनी सभी रुकी अटकी योजना को पूरा करने में व्यस्त रहेगे | यात्रा का शुभ परिणाम मिलेगा | धनलाभ होगा | किसी भी तरह के वहम और शंका से बचकर रहे तो सफलता निश्चित मिलेगी |

कन्या आपके लिए आज का दिन थोडा विपरीत है इसलिए आज थोड़ी चिंता रहेगी और बिना किसी कारण के मन भयभीत रहेगा | खर्चे भी आज ज्यादा होंगे और फालतू में धन को लेकर चिंता बढ़ सकती है | किसी से कडवी भाषा में कुछ न कहे नहीं तो अपमान हो सकता है | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज खर्चों में नियंत्रण जरूर रखें। 

तुला आपके लिए आज का दिन सिद्धिदायक है इसलिए आप आज अपने रुके अटके काम को फिर से शुरू कर सकते है | कोई बड़ा सौदा आपके हाथ में भी आ सकता है | अच्छे लोगो से मुलाकात होगी और परिवार में सब कुछ अच्छा और खुशियों का माहोल होगा | कोई शुभ सूचना मिल सकती है |

वृश्चिक आपके लिए आज शुभ दिन है अगर आपके पास कोई योजना है तो आप अब सबके सामने उसको रख सकते है जहाँ समर्थन और सहयोग मिल जायेगा | आगे कैसे बढ़े इस बात पर विशेष ध्यान दे आपको रास्ते मिलते ही रहेगे | पिता का आशीर्वाद भी ले | नया काम शुरू करना चाहते है तो आज कर सकते है | नारायण भविष्यवाणी। 

धनु आपके लिए आज का दिन सबके साथ मिलजुलकर काम करने का है सब को साथ ले और विश्वास में लेकर के आगे बढे लाभ मिलेगा | धार्मिक भावना बढ़ेगी और पूजा पाठ में मन लगेगा | पुरानी हानि की भरपाई हो जाएगी | कोई शुभ समाचार मिलेगा | यात्रा करना चाहते है तो लम्बी यात्रा पर जा सकते है | नारायण भविष्यवाणी। 

मकर आपके लिए आज का दिन विशेष पक्ष का नहीं है चंद्रमा अशुभ फल प्रदान कर रहा है इसलिए आज सभी जोखिम के कामो से दूर रहे कोई अतिरिक्त हौंसला न करे जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे और दवाई लेने में लापरवाही ना करें | संपत्ति के बंटवारे में समझदारी से अपना पक्ष रखे |

कुम्भ आपके लिए आज का दिन अच्छा है आपके जीवन में खुशिया अब प्रवेश करने वाली है ऐसा महसूस होगा लेकिन अभी केतु चंद्र की युति कुछ रुकावट और अड़चन पैदा करेगी इसलिए बनते कामो में रुकावट हो सकती है और जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते है | नारायण भविष्यवाणी। 

मीन आपके लिए आज का दिन साधारण दिन जैसा है वही रोज का रूटीन का काम होगा और आपको हमेशा की तरह ही दिन बिताना पड़ेगा | बाहरी लोग आपके काम में व्यवधान डाल सकते है | पुराने मित्र से मुलाकात होगी | इन्वेस्ट करने से पहले सोच विचार करे और जरुरी हो तो रिस्क लेकर कर सकते है।।।✨*#नारायण_भविष्यवाणी*  

*दिन वैसे ही व्यतीत होता है जैसे ईश्वर ने लिखा हुआ है फिर भी नारायण भविष्यवाणी आपके दिन को बेहतर बनाने में मदद करेगी। आपको शुभ दिन की शुभकामनाएं*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.